Fact Check
Search

ट्रंप के ‘350% टैरिफ’ की धमकी से रुका था भारत-पाक संघर्ष ! ट्रम्प फिर बोले- “मेरी एक धमकी ने बचाईं लाखों जानें,

ट्रंप का बड़ा दावा – “मेरी 350% टैरिफ की धमकी से भारत-पाकिस्तान की जंग रुकी!”

Donald Trump India Pakistan

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप एक बार फिर सुर्खियों में हैं। वजह वहीं भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव को लेकर उनका पुराना दावा, जिसे वह कई बार दोहरा चुके हैं। इस बार उन्होंने कहा कि अगर उन्होंने दोनों देशों को 350% टैरिफ की धमकी न दी होती, तो हालात काफी बिगड़ सकते थे।

इन्वेस्टमेंट फोरम में बोल रहे थे ट्रंप

अमेरिका-सऊदी इन्वेस्टमेंट फोरम में बोलते हुए ट्रंप ने कहा कि मई में भारत और पाकिस्तान के रिश्तों में आई कड़वाहट के समय उन्होंने बड़ा रोल निभाया।

ट्रंप के मुताबिक सबसे पहले उन्हें पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शाहबाज शरीफ का फोन आया। शाहबाज ने कहा कि “आपने लाखों जानें बचाईं”। थोड़ी देर बाद नरेंद्र मोदी ने भी कॉल किया और कहा कि “हम खत्म कर चुके हैं।”

ट्रंप ने पूछा— “क्या खत्म कर चुके हो?”
मोदी ने जवाब दिया— “हम जंग नहीं करने जा रहे।”

यह पहला मौका नहीं है जब ट्रंप ने यह दावा किया हो। वह पिछले कुछ महीनों में 50–60 बार यह बात दोहरा चुके हैं। जबकि भारत साफ कह चुका है कि संघर्ष विराम का फैसला दोनों देशों की सीधी बातचीत के आधार पर हुआ था— अमेरिकन दखल का कोई रोल नहीं था।

पहले 250%, अब 350% — टैरिफ का दावा

दिलचस्प यह है कि ट्रंप ने कुछ समय पहले कहा था कि उन्होंने भारत और पाकिस्तान को 250% टैरिफ की चेतावनी दी थी। अब यही आंकड़ा बढ़कर 350% हो गया है।

ट्रंप की बातों में ऐसे बदलाव पहले भी देखे गए हैं। वे कई अंतरराष्ट्रीय मंचों पर कह चुके हैं कि उनकी धमकी ने दोनों देशों को पीछे हटने पर मजबूर किया।

हालांकि भारत ने हर बार कहा है कि किसी भी तीसरे देश की मध्यस्थता की जरूरत नहीं थी।

ट्रंप की भारत पर नाराज़गी और टैरिफ

भारत और अमेरिका के बीच पिछले कुछ महीनों में व्यापार को लेकर खींचतान बढ़ी है। ट्रंप भारत पर अब तक 50% तक टैरिफ लगा चुके हैं—

  • 25% “Reciprocal Tariff”
  • 25% रूस से तेल खरीदने की पेनल्टी

ट्रंप का कहना है कि भारत का रूसी तेल खरीदना यूक्रेन युद्ध को बढ़ावा देता है।

हालांकि 10 नवंबर को उन्होंने कहा कि भारत और अमेरिका जल्द ही एक नए व्यापार समझौते पर पहुंच सकते हैं, और भारत पर लगे शुल्क धीरे-धीरे कम किए जाएंगे। ट्रंप ने यह भी कहा कि “भारत दुनिया की सबसे बड़ी सभ्यताओं में से एक है और मोदी के साथ उनके बेहतरीन संबंध हैं।”

भारत-पाकिस्तान तनाव

‘पहलगाम आतंकी हमले’ के बाद हुए ऑपरेशन सिंदूर ने दोनों देशों के रिश्तों को बेहद तनावपूर्ण बना दिया था। पाकिस्तान ने मिसाइलें और ड्रोन से हमला किया, जिन्‍हें भारतीय सेना ने हवा में ही मार गिराया।

भारत ने पाकिस्तान के सैन्य ठिकानों पर जवाबी कार्रवाई की, जिससे पाकिस्तान को बड़ा नुकसान हुआ। कुछ दिनों के लिए दोनों देशों के बीच हालात बेहद खतरनाक हो गए थे।

भारत के अनुसार स्थिति दोनों देशों की बातचीत के बाद सामान्य हुई—
लेकिन ट्रंप इस सफलता का श्रेय खुद को देते रहे हैं।

इंजीनियर से बिहार के 10 बार CM बनने तक! जानिए कैसा रहा नीतीश कुमार का राजनीतिक सफर

Anushka Pandey

Content Writer

Anushka Pandey as a Anchor and Content writer specializing in Entertainment, Histroical place, and Politics. They deliver clear, accurate, and engaging content through a blend of investigative and creative writing. Bagi brings complex subjects to life, making them accessible to a broad audience.

Leave a Comment

Your email address will not be published.