Search

JDU के 8, BJP के 14 मंत्रियों और 2 डिप्टी CM—ये कैसा ‘पावर बैलेंस’! क्या यह नीतीश कुमार को साधने का ‘मास्टरस्ट्रोक’ है?

JDU के 8, BJP के 14 मंत्रियों और 2 डिप्टी CM—ये कैसा ‘पावर बैलेंस’! क्या यह नीतीश कुमार को साधने का ‘मास्टरस्ट्रोक’ है?

नीतीश कुमार ने रचा इतिहास! 10वीं बार CM—कैबिनेट में सिर्फ 1 मुस्लिम, 3 महिलाएं और 3 नए चेहरे।

बिहार में नई NDA सरकार का गठन हो गया है। नीतीश कुमार ने रिकॉर्ड 10वीं बार मुख्यमंत्री पद की शपथ ली है। पटना के ऐतिहासिक गांधी मैदान में आयोजित भव्य समारोह में राज्यपाल मोहम्मद आरिफ खान ने उन्हें पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। इसी मंच पर हजारों लोग उपस्थित थे और ‘बिहार में फिर एक बार—नीतीश कुमार’ के नारे गूंजते रहे।

नई सरकार में कुल 26 मंत्रियों ने शपथ ग्रहण की है, जिनमें BJP के 14 और JDU के 8 मंत्री शामिल हैं। इस मंत्रिमंडल में एक मुस्लिम, तीन महिलाएं और पहली बार विधानसभा पहुंचे तीन नए विधायक भी शामिल किए गए हैं। डिप्टी CM के रूप में BJP नेताओं सम्राट चौधरी और विजय कुमार सिन्हा ने भी शपथ ली।

तमाम बड़े नेता मौजूद रहे

शपथ ग्रहण समारोह में केंद्र और राज्यों के कई बड़े नेता मौजूद रहे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, BJP अध्यक्ष JP नड्डा, और UP, MP, राजस्थान, गुजरात समेत कई राज्यों के मुख्यमंत्री इस कार्यक्रम में शामिल हुए। गांधी मैदान को खास तौर पर सजाया गया था, जहां JDU–BJP कार्यकर्ताओं और आम लोगों की भारी भीड़ उमड़ी।

BJP की ओर से शपथ लेने वालों में मंगल पांडेय, नितिन नवीन, श्रेयसी सिंह सहित कई वरिष्ठ और युवा चेहरे शामिल रहे। JDU की तरफ से विजय कुमार चौधरी, श्रवण कुमार, विजेंद्र यादव, लेसी सिंह और अन्य मंत्रियों ने पद की शपथ ली। इसके अलावा चिराग पासवान की पार्टी, जीतन राम मांझी और उपेंद्र कुशवाहा के दलों से भी नेताओं को मंत्री बनाया गया है।

नीतीश कुमार के 10वें कार्यकाल के साथ बिहार में NDA की मजबूत वापसी दर्ज हुई है। हाल ही में हुए विधानसभा चुनावों में NDA ने 202 सीटों के साथ प्रचंड बहुमत हासिल किया, जबकि महागठबंधन को 35 सीटों पर संतोष करना पड़ा। नवंबर 2005 में पहली बार मुख्यमंत्री बनने वाले नीतीश बिहार के सबसे लंबे समय तक रहने वाले मुख्यमंत्री हैं।

राज्यपाल द्वारा बिल लटकाए जाने को लेकर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला! बिल रोकने का अधिकार नहीं!

Shashwat Srijan

Content Writer

Leave a Comment

Your email address will not be published.