Search

ChatGPT का प्रॉम्प्ट छापा, सोशल मीडिया पर हुई जबरदस्त किरकिरी! पाकिस्तान के मशहूर ‘डॉन’ अख़बार की भारी चूक! 

ChatGPT का प्रॉम्प्ट छापा, सोशल मीडिया पर हुई जबरदस्त किरकिरी! पाकिस्तान के मशहूर ‘डॉन’ अख़बार की भारी चूक!

AI की गलती से पाकिस्तान के ‘डॉन’ अखबार की फजीहत, 12 नवंबर के अंक में छपी चूक वायरल

पाकिस्तान के मशहूर अखबार डॉन का नाम शायद ही किसी ने न सुना हो। ये पाकिस्तान का प्रतिष्ठित अखबार है, लेकिन 12 नवंबर के उसके प्रिंट एडिशन में हुई एक बड़ी गलती ने उसकी साख पर सवाल खड़े कर दिए हैं। सोशल मीडिया पर लोग इस चूक का मजाक बना रहे हैं और अखबार की कड़ी आलोचना कर रहे हैं।

AI के उपयोग से जुड़ी लापरवाही

आज के समय में आर्टिफ़िशियल इंटेलिजेंस (AI) का इस्तेमाल तेजी से बढ़ रहा है। मीडिया संस्थान भी खबरें और कंटेंट तैयार करने में इसका सहारा ले रहे हैं। लेकिन AI का उपयोग करते समय सावधानी बहुत जरूरी होती है, क्योंकि मशीन की समझ इंसानों जैसी गहराई वाली नहीं होती। खासकर तथ्य आधारित और सोच-समझकर लिखी जाने वाली खबरों में मानवीय निगरानी बेहद महत्वपूर्ण हो जाती है।

ChatGPT का एक प्रॉम्प्ट ज्यों का त्यों छापा

डॉन अखबार ने भी AI का इस्तेमाल किया, लेकिन एक गलती की वजह से वह बात सामने आ गई, जो छिप जाती तो शायद बेहतर होता। सोशल मीडिया पर एक यूज़र ने 12 नवंबर के अखबार की एक क्लिप साझा की, जिसमें बिज़नेस सेक्शन में छपा एक लेख दिख रहा था।

लेख देखने में सामान्य था, लेकिन उसके अंत में ऐसा वाक्य छप गया जिससे पता चल गया कि यह खबर AI से लिखवाई गई थी। लेख के ठीक नीचे ChatGPT का एक प्रॉम्प्ट ज्यों का त्यों छप गया था। उसमें लिखा था—

“यदि आप कहें तो मैं आपके लिए पूरे फ्रंट पेज स्टाइल में भी आर्टिकल बना सकता हूं, आंकड़े जोड़ सकता हूं और लेआउट इंफोग्राफ में तैयार कर सकता हूं।”

Don Newspaper AI mistake

सोशल मीडिया पर हुई जमकर ट्रोलिंग

यह वाक्य देखते ही लोगों को समझ आ गया कि यह लेख किसी बिज़नेस पत्रकार के बजाय AI द्वारा तैयार किया गया है। इसके बाद सोशल मीडिया पर डॉन की जमकर ट्रोलिंग शुरू हो गई।

डॉन पाकिस्तान का सबसे पुराना और प्रतिष्ठित अखबार माना जाता है। इसकी शुरुआत 1941 में दिल्ली से हुई थी। पार्टीशन के बाद यह लाहौर और फिर कराची से प्रकाशित होने लगा और एक प्रमुख दैनिक अखबार बन गया।

लेकिन उसकी यह छोटी-सी लापरवाही उसकी छवि को बड़ा नुकसान पहुंचा रही है। कई पाठकों ने नाराजगी जाहिर करते हुए यह भी कहा कि वे अब इस अखबार को नहीं पढ़ेंगे।

दिल्ली लाल किला ब्लास्ट का क्या है Telegram कनेक्शन ? Telegram पर कैसे हो रही है हथियारों की डील और भर्ती?

Shashwat Srijan

Content Writer

Leave a Comment

Your email address will not be published.