Fact Check
Search

बाबरी का बदला लेने की थी साजिश! दिल्ली ब्लास्ट पर सनसनीखेज खुलासा!

बाबरी का बदला लेने की थी साजिश! दिल्ली ब्लास्ट पर सनसनीखेज खुलासा!

 

दिल्ली के लाल किले के पास हुए कार धमाके की जांच कर रही एजेंसियों ने एक चौंकाने वाला खुलासा किया है। जांच में सामने आया कि आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद से जुड़े संदिग्ध डॉक्टरों ने दिल्ली-एनसीआर में एक साथ कई धमाकों की योजना बनाई थी। उनका उद्देश्य देश में दहशत फैलाना था।

 

6 दिसंबर की तारीख चुनी थी

जांचकर्ताओं के अनुसार, आतंकियों ने धमाकों के लिए 6 दिसंबर की तारीख चुनी थी। यह वही दिन है जब 1992 में अयोध्या में बाबरी मस्जिद को ढहाया गया था। गिरफ्तार आतंकियों ने पूछताछ में कबूल किया कि वे बाबरी मस्जिद विध्वंस का बदला लेना चाहते थे। इसी कारण उन्होंने उस दिन को हमले की तारीख के रूप में चुना था। एजेंसियों के मुताबिक, यह आतंकी मॉड्यूल दिल्ली में सीरियल ब्लास्ट करने की मल्टी-फेज योजना पर काम कर रहा था। पहले चरण में छह जगह धमाकों का प्लान था और इसके बाद देशभर में 32 कारों में बम लगाकर विस्फोट करने की तैयारी की जा रही थी। यह साजिश पिछले साल से ही रची जा रही थी।

 

26/11 की तरह धमाकों की फिराक में थे आतंकी

जांच में यह भी सामने आया है कि इन आतंकियों ने दिल्ली-एनसीआर के कई हाई-प्रोफाइल ठिकानों की रेकी की थी। योजना के अनुसार, करीब 200 बम धमाके करने की तैयारी थी। यह साजिश 26/11 की तरह बड़े आतंकी हमले में बदलने वाली थी, लेकिन समय रहते एजेंसियों ने इसे नाकाम कर दिया।

 

सूत्रों के अनुसार, जैश मॉड्यूल ने मूल रूप से अगस्त 2025 में हमला करने की योजना बनाई थी, लेकिन अभियान में देरी के कारण तारीख बदल दी गई। 6 दिसंबर को इसलिए चुना गया क्योंकि आतंकी इसे बाबरी विध्वंस की बरसी के तौर पर “बदले का दिन” बनाना चाहते थे।

CCS की बैठक में हुआ था अहम फैसला

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में बुधवार को हुई केंद्रीय कैबिनेट की बैठक में दिल्ली बम ब्लास्ट को आतंकी घटना करार दिया गया था। इस हमले की कड़ी निंदा करते हुए कैबिनेट ने इसे राष्ट्रविरोधी ताकतों की कायराना हरकत बताया। सरकार ने कहा कि दोषियों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा और आतंकवाद पर देश की नीति “जीरो टॉलरेंस” पर कायम है।

 

भारत ने इस हमले के बाद तेजी से कार्रवाई करते हुए जैश-ए-मोहम्मद से जुड़े पूरे नेटवर्क को निशाना बनाकर कार्रवाई की। एजेंसियों की सतर्कता और समय पर कदम ने देश को एक बड़े आतंकी हमले से बचा लिया।

चिदंबरम का निशाना किस पर 7! दिल्ली धमाके पर बोले “देश दो तरह के आतंकवाद से जूझ रहा है”,

Shashwat Srijan

Content Writer

Leave a Comment

Your email address will not be published.