आपात लैंडिंग के बाद सभी यात्री सुरक्षित, बम निरोधक दस्ते ने विमान की जांच की — देशभर के हवाई अड्डों पर सुरक्षा बढ़ाई गई

दिल्ली धमाकों के बाद देश भर में हाई अलर्ट जैसी स्थिति है। ऐसे में मुंबई से वाराणसी आ रही एयर इंडिया एक्सप्रेस की एक फ्लाइट में बम की धमकी मिलने से हड़कंप मच गया। उड़ान के बीच में ही बम मिलने की धमकी मिलने से पूरे विमान में अफरा-तफरी मच गई। यह घटनासामने आई।
सूचना मिलने पर पायलट ने तुरंत आपातकालीन लैंडिंग (Emergency Landing) की तैयारी की। विमान को सुरक्षित तरीके से वाराणसी के लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर उतारा गया। एयरपोर्ट पर पहले से ही हाई अलर्ट जारी कर दिया गया था। विमान उतरने के बाद उसे आइसोलेशन बे में खड़ा किया गया ताकि बाकी यात्रियों और स्टाफ की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।
सभी यात्री सुरक्षित
लैंडिंग के बाद विमान में सवार सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। एयरपोर्ट अधिकारियों ने यात्रियों को शांत रहने की अपील की और उन्हें एयरपोर्ट के सुरक्षित क्षेत्र में ले जाकर बैठाया। सूत्रों के मुताबिक, विमान में लगभग 180 यात्री सवार थे। किसी को कोई चोट नहीं आई है। इसके बाद बम निरोधक दस्ते (Bomb Disposal Squad) ने मौके पर पहुंचकर विमान की सघन जांच शुरू की। विमान के हर हिस्से की जांच की गई सीटों के नीचे, लगेज कम्पार्टमेंट, कॉकपिट और टॉयलेट तक सब कुछ बारीकी से खंगाला गया।
एयरलाइन ने क्या बताया
घटना के तुरंत बाद एयर इंडिया एक्सप्रेस के प्रवक्ता ने बयान जारी करते हुए बताया कि “वाराणसी जाने वाली हमारी फ्लाइट को बम से उड़ाने की धमकी मिली थी। जैसे ही सूचना मिली, हमने सभी सुरक्षा प्रोटोकॉल का पालन किया। बम खतरा आकलन समिति (Bomb Threat Assessment Committee) को तुरंत सूचित किया गया। फ्लाइट को सुरक्षित उतारा गया और सभी यात्रियों को उतार लिया गया है। जांच पूरी होने के बाद ही विमान को दोबारा उड़ान की अनुमति दी जाएगी।”
फ्लाइट नंबर और जांच की स्थिति
प्राप्त जानकारी के अनुसार, यह एयर इंडिया एक्सप्रेस की फ्लाइट संख्या IX 102 थी, जो मुंबई से वाराणसी के लिए रवाना हुई थी। फ्लाइट के क्रू मेंबर्स ने जैसे ही संदिग्ध संदेश देखा, तुरंत एयर ट्रैफिक कंट्रोल को सूचित किया गया। सभी जरूरी सुरक्षा कदम उठाते हुए फ्लाइट को वाराणसी में इमरजेंसी लैंडिंग की इजाज़त दी गई। अब जांच एजेंसियां यह पता लगाने में जुटी हैं कि धमकी संदेश कहां से और कैसे आया। इस मामले में साइबर सेल भी जुड़ चुकी है और ईमेल तथा कॉल रिकॉर्ड की जांच हो रही है।
धमकी के बाद अन्य बड़े एयरपोर्ट भी अलर्ट पर
धमकी मिलने के बाद देश के कई बड़े एयरपोर्ट, मुंबई, दिल्ली, चेन्नई, हैदराबाद और तिरुवनंतपुरम को हाई सिक्योरिटी अलर्ट पर रखा गया है। सिविल एविएशन मंत्रालय ने सभी एयरलाइंस और एयरपोर्ट अधिकारियों को निर्देश दिया है सभी फ्लाइट्स की कड़ी सुरक्षा जांच की जाए और किसी भी संदिग्ध वस्तु या व्यक्ति पर तुरंत कार्रवाई हो।
दिल्ली धमाके के बाद से देशभर में अलर्ट
गौरतलब में हाल में ही कुछ दिन पहले ही दिल्ली में लाल किले के पास कार धमाका हुआ था, जिसमें कई लोगों की मौत हो गई थी। उस घटना के बाद से देश की सभी सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट मोड पर हैं।
दिल्ली धमाके के बाद ही हरियाणा के फरीदाबाद से बड़ी मात्रा में विस्फोटक सामग्री बरामद की गई थी। इस मामले में एक निजी विश्वविद्यालय में पढ़ाने वाले डॉ. मुजम्मिल शकील को गिरफ्तार किया गया था।जांच में सामने आया कि डॉ. मुजम्मिल की गर्लफ्रेंड शाहीन, जो लखनऊ की रहने वाली बताई जा रही है, जैश-ए-मोहम्मद संगठन से जुड़ी हुई है। उस पर आरोप है कि उसे भारत में महिला आतंकियों की भर्ती का जिम्मा सौंपा गया था।
क्या है ममदानी का ‘ट्रंप-प्रूफिंग न्यूयॉर्क’ प्लान ? ट्रंप से मुकाबले के लिए लगाए 200 वकील