Search

क्या है ममदानी का ‘ट्रंप-प्रूफिंग न्यूयॉर्क’ प्लान ? ट्रंप से मुकाबले के लिए लगाए 200 वकील

ट्रंप-प्रूफिंग न्यूयॉर्क

मेयर बनते ही ममदानी ने शुरू किए बड़े वादे — मुफ्त बस सेवा से लेकर किराए में रोक तक, ट्रंप बोले- “फेडरल फंडिंग घटेगी!”

भारतीय मूल के जोहरान ममदानी बने न्यूयॉर्क के मेयर, ट्रंप से टकराव की आहट जानिए क्या है समझे पूरा मामला!

भारतीय मूल के अमेरिकी नेता जोहरान ममदानी हाल ही में न्यूयॉर्क सिटी के मेयर बने हैं। उनके शपथ ग्रहण के बाद से ही शहर की राजनीति में हलचल बढ़ गई है। ममदानी के मेयर बनते ही अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ उनके टकराव की आशंका बढ़ गई है। दोनों के बीच सोशल मीडिया पर जुबानी जंग शुरू हो चुकी है, और अब यह मामला शहर की नीतियों और फंडिंग तक पहुँच गया है।

ट्रंप का ‘न्यूयॉर्क प्रोजेक्ट’

डोनाल्ड ट्रंप लंबे समय से न्यूयॉर्क की नीतियों को लेकर आलोचनात्मक रहे हैं। उनका कहना है कि “शहर की “उदार नीतियों” की वजह से टैक्स बढ़ते हैं और सरकारी फंड का दुरुपयोग होता है। अब जबकि ममदानी जैसे डेमोक्रेटिक नेता शहर की कमान संभाल चुके हैं, ट्रंप और उनका प्रशासन फेडरल फंडिंग घटाने की तैयारी में बताया जा रहा है।”

न्यूयॉर्क को हर साल लगभग 18 अरब डॉलर की फेडरल मदद मिलती है यह पैसा बच्चों की देखभाल, आपदा राहत, सस्ती हाउसिंग और शिक्षा जैसे कार्यक्रमों में इस्तेमाल होता है। अगर ट्रंप इस फंडिंग में कटौती करते हैं, तो शहर की कई योजनाएं ठप हो सकती हैं।

ट्रंप पहले भी फंडिंग में दखल दे चुके हैं। पिछले साल उन्होंने कंजेशन प्राइसिंग और इमीग्रेशन योजनाओं के बजट को रोकने की कोशिश की थी। अब उनके और ममदानी के बीच तनातनी के चलते यह मुद्दा फिर से गर्म है।

ममदानी का ये है प्लान

जोहरान ममदानी भारतीय मूल के राजनेता हैं, जो न्यूयॉर्क में डेमोक्रेटिक पार्टी से जुड़े हुए हैं। वे खुद को ‘डेमोक्रेटिक सोशलिस्ट’ कहते हैं और लंबे समय से आम लोगों के हक़ और सस्ती आवास योजनाओं के पक्षधर रहे हैं। मेयर बनने के बाद उन्होंने शहर में कई बड़े बदलावों का ऐलान किया है । जैसे सस्ती बस सेवाएं, किराए में बढ़ोतरी पर रोक, मुफ्त बच्चों की देखभाल और सरकारी किराना स्टोर्स की शुरुआत। ममदानी का कहना है कि “न्यूयॉर्क शहर को ऐसा बनाना है जहां हर व्यक्ति को समान अवसर मिले, चाहे उसकी आर्थिक स्थिति कुछ भी हो।”

ममदानी की योजनाएं और चुनौतियाँ

मेयर जोहरान ममदानी ने अपने कार्यकाल की शुरुआत से ही साफ किया है कि वे न्यूयॉर्क को “समानता पर आधारित शहर” बनाना चाहते हैं। उनकी प्राथमिकता है –

  • शहर में तेज़ और मुफ्त बस सेवा।
  • किराए में बढ़ोतरी रोकना।
  • बच्चों के लिए मुफ्त देखभाल।
  • और सरकारी किराना स्टोर खोलना।

इन सभी योजनाओं को लागू करने के लिए उन्हें करीब 10 अरब डॉलर की अतिरिक्त फंडिंग की ज़रूरत होगी। ममदानी ने इसका हल निकालने के लिए अमीर लोगों और बड़ी कंपनियों पर टैक्स बढ़ाने का प्रस्ताव रखा है। लेकिन इसके लिए राज्य की गवर्नर कैथी होचुल की मंजूरी ज़रूरी है, और फिलहाल वह इस पर सहमति देती नहीं दिख रहीं।

वहीं शहर का लगभग 7 प्रतिशत बजट (करीब 8.5 अरब डॉलर) फेडरल फंड से आता है। अगर यह फंड घटा तो शहर की कई जरूरी योजनाएं प्रभावित होंगी खासकर आवास, आपदा राहत और बच्चों की सुरक्षा से जुड़ी योजनाएं।

इमीग्रेशन और नेशनल गार्ड पर भी टकराव

ट्रंप और ममदानी के बीच मतभेद सिर्फ फंडिंग तक सीमित नहीं हैं। इमीग्रेशन (प्रवासियों) को लेकर भी दोनों के विचार एकदम अलग हैं। ममदानी कहते हैं कि “न्यूयॉर्क प्रवासियों का शहर है। इसे प्रवासियों ने बनाया है और अब वही इसका नेतृत्व करेंगे।”आपको बता दे, वहीं ट्रंप प्रवासियों के ख़िलाफ़ सख्त नीतियों के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने पहले भी कई डेमोक्रेटिक राज्यों में नेशनल गार्ड भेजे थे जैसे लॉस एंजेलिस और पोर्टलैंड।न्यूयॉर्क सिटी इंडिपेंडेट ऑफिस के अनुसार अगर न्यूयॉर्क की नीतियाँ ट्रंप के रुख़ से टकराती हैं, तो वे यहाँ भी ऐसा कदम उठा सकते हैं। ममदानी ने पहले ही चेतावनी दी है कि अगर ऐसा हुआ तो वे इस फैसले को कोर्ट में चुनौती देंगे।

क्या ममदानी रोक पाएंगे ट्रंप के प्रोजेक्ट को?

ममदानी ने चुनाव से पहले ही एक नीति तैयार की थी, जिसका नाम था “ट्रंप-प्रूफिंग न्यूयॉर्क सिटी”। इस नीति के तहत वे शहर की कानूनी टीम को मज़बूत करने की योजना बना चुके हैं। उन्होंने कहा कि वे 200 नए वकील नियुक्त करेंगे ताकि ट्रंप प्रशासन के हर कदम का कानूनी जवाब दिया जा सके। ममदानी के अनुसार, वे सीधे टकराव से बचते हुए रणनीतिक तरीके से आगे बढ़ना चाहेंगे। उनका उद्देश्य ट्रंप से लड़ाई नहीं, बल्कि न्यूयॉर्क के हितों की रक्षा करना है।

दिल्ली धमाका – फरीदाबाद-लखनऊ तक फैला जैश का नेटवर्क, देश में बड़ी साजिश का खुलासा

Anushka Pandey

Content Writer

Anushka Pandey as a Anchor and Content writer specializing in Entertainment, Histroical place, and Politics. They deliver clear, accurate, and engaging content through a blend of investigative and creative writing. Bagi brings complex subjects to life, making them accessible to a broad audience.

Leave a Comment

Your email address will not be published.