Fact Check
Search

‘लोकाह चैप्टर 1’ मचा रही बॉक्स ऑफिस पर धमाल, कमाई ₹60 करोड़ के पार

‘लोकाह चैप्टर 1’ मचा रही बॉक्स ऑफिस पर धमाल, कमाई ₹60 करोड़ के पार

कैलानी प्रियदर्शन की फिल्म ‘लोकाह चैप्टर 1’ ने की चार दिनों में ₹60 करोड़ की कमाई।

फिल्म ने अच्छे रिव्यूज़ के चलते देश और विदेश दोनों ही बाजारों में जबरदस्त कमाई की है। फिल्म ने देश में चौथे दिन तक कुल 24.5 करोड़ की कमाई की , जिसमें से उसने अकेले ही रविवार को 10 करोड़ की कमाई की है।

इंटरनेशनल परफॉर्मेंस ने फिल्म की कमाई को और बढ़ाया है। हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट की माने तो, फिल्म ने इंटरनेशनल मार्केट में 4 मिलियन डॉलर (करीब 35 करोड़ ) से अधिक कमाई कर ली है, जिससे इसका ग्लोबल कलेक्शन चार दिनों के क्लोजिंग पर ₹63 करोड़ से ऊपर पहुंचा गया है।

इस ताबड़तोड़ कमाई ने फिल्म को चार दिनों में मलयालम फिल्मों की सूची में शीर्ष 25 में शामिल कर दिया है। इसके साथ ही मोहनलाल की ब्लॉकबस्टर फिल्म दृश्यम के लाइफटाइम कलेक्शन (62 करोड़) को पीछे छोड़ दिया है।

डायरेक्टर डोमिनिक अरुण की यह फिल्म इंडियन फ़ॉल्कलोर, आधुनिक साई-फाई और हॉरर का मिश्रण है। फिल्म के निर्माता दुलकर सलमान हैं इसके अलावा कैलानी, नासलेन, सैंडी तथा अरुण कुरियन जैसे कई सह अभिनेता फिल्म में नजर आ रहे हैं।

बॉक्स आफिस डाटा और दर्शकों की शुरुआती लोकप्रियता को देखते हुए विश्लेषक मान रहे हैं कि यह फिल्म ₹100 करोड़ के आंकड़े को छू सकती है। हालांकि, एमपुरान फिल्म का ₹267 करोड़ का रिकॉर्ड फिलहाल चुनौतीपूर्ण लक्ष्य बना रहेगा, पर फिर भी लोकाह चैप्टर 1 कई माइलस्टोन पार कर सकती है।

फिल्म की स्वीकार्यता केवल मलयालम ऑडियंस तक ही सीमित नहीं है बल्कि प्रवासी भारतीय दर्शकों ने भी नॉर्थ अमरीका और मिडिल ईस्ट मार्केट में इस फिल्म का उत्साहपूर्वक स्वागत किया, जिससे ओवरसीज कलेक्शन का कंट्रीब्यूशन निर्णायक साबित हुआ।

फिल्म के अच्छे प्रदर्शन में वर्ड ऑफ माउथ और सोशल मीडिया ने अहम भूमिका निभाई है। साथ ही फिल्म के टेक्निकल एस्पेक्ट्स, म्यूजिक और स्पेशल इफेक्ट्स की भी प्रशंसा हो रही है।

admin

Hi I am admin

Leave a Comment

Your email address will not be published.