Fact Check
Search

‘आज 8 मारे हैं, कल 80,000 मारेंगे!’ दिल्ली ब्लास्ट पर धीरेंद्र शास्त्री, बोले ‘ऐसी घटनाओं में हमेशा एक ही समुदाय के लोग क्यों शामिल’

‘आज 8 मारे हैं, कल 80,000 मारेंगे!’ दिल्ली ब्लास्ट पर धीरेंद्र शास्त्री, बोले ‘ऐसी घटनाओं में हमेशा एक ही समुदाय के लोग क्यों शामिल’

 

बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र शास्त्री के नेतृत्व में चल रही ‘सनातन हिंदू एकता पदयात्रा’ 7 नवंबर से 16 नवंबर तक आयोजित की जा रही है। यात्रा के पाँचवे दिन धीरेन्द्र शास्त्री ने दिल्ली में हुए धमाके को लेकर एक बड़ा बयान दिया है। उन्होंने बयान में समुदाय विशेष पर भी टिप्पणी की है।

 

उन्होंने कहा — “ऐसी घटनाओं में हमेशा एक ही समुदाय के लोग क्यों शामिल पाए जाते हैं? अगर हिंदू अब भी एक नहीं हुए, तो आज 8 मरे हैं, कल 80 हजार मरेंगे।” साथ ही बाबा ने चेतावनी दी कि जब देश के 100 करोड़ हिंदू एकजुट हो जाएंगे, तब किसी में हिंसा फैलाने की हिम्मत नहीं रहेगी।

 

स्पष्टीकरण भी दिया

हालांकि, शास्त्री ने यह भी स्पष्ट किया कि उनका उद्देश्य किसी के खिलाफ नहीं, बल्कि समाज को जागरूक और संगठित करना है। उन्होंने श्रद्धालुओं से अपील की कि वे सनातन धर्म के आदर्शों को अपनाएं और प्रेम, शांति व एकता का संदेश समाज में फैलाएं।

आज 8 मारे हैं, कल 80,000 मारेंगे!

हरियाणा के पलवल जिले से शुरू हुई थी यात्रा

सनातन धर्म की एकता के लिए शुरू हुई धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की पदयात्रा में श्रद्धालुओं की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। हरियाणा के पलवल जिले से आरंभ हुई यह यात्रा सोमवार को अपने पांचवें दिन में प्रवेश कर चुकी है। यात्रा का मुख्य उद्देश्य समाज में एकता, प्रेम और धर्मनिष्ठा का संदेश फैलाना बताया जा रहा है।

 

यात्रा के दौरान धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री नीले वस्त्रों में नजर आए और उन्होंने जमीन पर बैठकर ढोल बजाया, जिससे श्रद्धालुओं का ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया। उन्होंने कहा — “यह ढोल सनातन धर्म की एकता का प्रतीक है, इसका स्वर हर घर तक पहुंचना चाहिए।”

ट्रैफिक प्रबंधन बन रहा चुनौती

प्रशासन के अनुसार, अब तक 50 हजार से अधिक श्रद्धालु पदयात्रा में शामिल हो चुके हैं। भीड़ बढ़ने के साथ ही प्रशासन के लिए सुरक्षा और ट्रैफिक प्रबंधन एक बड़ी चुनौती बन गया है। जैसे-जैसे यात्रा वृंदावन की ओर बढ़ रही है, भक्तों की संख्या में और इजाफा हो रहा है। इस पदयात्रा का समापन 16 नवंबर को वृंदावन स्थित बांकेबिहारी मंदिर में धर्मध्वजा चढ़ाकर किया जाएगा। इस अवसर पर कई फिल्मी सितारों और संतों के शामिल होने की संभावना है। पहले से ही लाखों श्रद्धालु वृंदावन में मौजूद हैं, जिससे यह आयोजन प्रशासन के लिए बड़ी परीक्षा साबित हो सकता है।

 

हरियाणा पुलिस ने की पांच कंपनियां तैनात

सुरक्षा के मद्देनजर हरियाणा पुलिस ने यात्रा मार्ग पर पांच कंपनियां तैनात की हैं। अधिकारी लगातार निगरानी रख रहे हैं। सोमवार को यात्रा बंचारी गांव से होकर गुजरी और रात में होडल अनाज मंडी में विश्राम करेगी। अधिकारियों ने बताया कि भीड़ नियंत्रण और सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए विशेष ट्रैफिक प्लान तैयार किया गया है।

Shashwat Srijan

Content Writer

Leave a Comment

Your email address will not be published.