Fact Check
Search

धर्मेन्द्र को लेकर चल रही खबरों पर ईशा और हेमा मालिनी ने तोड़ी चुप्पी, पोस्ट कर बता दी ये सच्चाई !

धर्मेन्द्र

सोशल मीडिया पर निधन की अफवाहों के बीच परिवार और डॉक्टरों ने दी सफाई — ब्रीच कैंडी अस्पताल में स्थिर है स्थिति, हेमा मालिनी और ईशा देओल ने फैंस से की शांति की अपील।

बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र को लेकर सोमवार सुबह से ही तरह-तरह की खबरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। कोई कह रहा था कि उनका निधन हो गया है, तो कोई दावा कर रहा था कि उनकी हालत बेहद गंभीर है। लेकिन अब खुद उनके परिवार ने इन सारी अफवाहों पर विराम लगाते हुए सच बताया है।

ब्रीज कैंडी अस्पताल में भर्ती है अभिनेता

दरअसल, 89 साल के धर्मेंद्र को 10 नवंबर की सुबह मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। रिपोर्ट्स के मुताबिक, उन्हें सांस लेने में दिक्कत हो रही थी। डॉक्टरों की एक स्पेशल टीम उनकी लगातार निगरानी कर रही है। अस्पताल सूत्रों ने बताया कि धर्मेंद्र को ऑब्ज़र्वेशन वार्ड में रखा गया है और उनकी स्थिति अब स्थिर है। परिवार ने बताया, “अफवाहों पर ध्यान न दें”

ईशा देओल ने इंस्टाग्राम पर किया पोस्ट

धर्मेंद्र की बेटी और एक्ट्रेस ईशा देओल ने अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर करते हुए लिखा,“पापा की हालत स्थिर है और वह धीरे-धीरे ठीक हो रहे हैं। हम सब लोगों से निवेदन करते हैं कि झूठी खबरों पर ध्यान न दें और परिवार की निजता का सम्मान करें। पापा के जल्द स्वस्थ होने की दुआ करें।”

हेमा मालिनी ने मीडिया को लताड़ा

वहीं धर्मेंद्र की पत्नी और अभिनेत्री-सांसद हेमा मालिनी ने भी सोशल मीडिया पर लिखा,“जो लोग धरम जी के लिए चिंता जता रहे हैं, मैं उनका धन्यवाद करती हूं। वह डॉक्टरों की देखरेख में हैं और अब पहले से बेहतर हैं। कृपया किसी भी झूठी खबर पर भरोसा न करें और उनके लिए प्रार्थना करें।”

हेमा मालिनी ने उन मीडिया चैनलों पर नाराज़गी भी जताई जिन्होंने बिना पुष्टि के धर्मेंद्र की मौत की खबर चलाई। उन्होंने कहा,“किसी जिम्मेदार चैनल द्वारा ऐसी अफवाह फैलाना बेहद अपमानजनक है। यह गैर जिम्मेदारी की हद है। परिवार की भावनाओं और निजता का सम्मान किया जाना चाहिए।”

अस्पताल में परिवार और फिल्मी सितारों की मौजूदगी

धर्मेंद्र के दोनों बेटे सनी देओल और बॉबी देओल, बहू तान्या देओल, और पोते करण व राजवीर देओल सुबह से ही अस्पताल में मौजूद हैं। धर्मेंद्र की पत्नी हेमा मालिनी भी पूरे समय उनके साथ हैं।

इसके अलावा बॉलीवुड के कई बड़े सितारे भी अस्पताल पहुंचे। सलमान खान और शाहरुख खान ने धर्मेंद्र से मुलाकात कर उनका हालचाल जाना। दोनों सुपरस्टार्स ने परिवार को सांत्वना दी और जल्द स्वस्थ होने की कामना की।

अफवाहों पर नेताओं और हस्तियों की प्रतिक्रिया

जहा एक तरफ़ सोशल मीडिया पर धर्मेंद्र के निधन की झूठी खबरें इतनी तेजी से फैल गईं कि कई नामी हस्तियों ने श्रद्धांजलि वाले पोस्ट तक कर दिए। इनमें रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, और गीतकार जावेद अख्तर जैसे नाम शामिल थे।
इन सभी पोस्ट्स के बाद परिवार को सामने आकर सफाई देनी पड़ी कि धर्मेंद्र जीवित हैं और धीरे-धीरे ठीक हो रहे हैं।
ईशा देओल ने गुस्से में कहा,“मीडिया का काम खबर देना है, डर फैलाना नहीं। बिना पुष्टि किसी के निधन की खबर चलाना बेहद शर्मनाक है। हम सब प्रार्थना कर रहे हैं कि पापा जल्दी घर लौटें।”

डॉक्टरों ने क्या कहा, “अस्पताल के एक कर्मचारी ने मीडिया को बताया,“धर्मेंद्र जी को सांस लेने में तकलीफ थी, जिसके चलते उन्हें भर्ती किया गया। डॉक्टर लगातार उनकी निगरानी कर रहे हैं। फिलहाल उनकी तबीयत में सुधार है और घबराने की कोई बात नहीं है।”

ऐसा रहा है धर्मेंद्र का सुनहरा फिल्मी सफर

धर्मेंद्र को ‘ही-मैन ऑफ बॉलीवुड’ कहा जाता है। उन्होंने 1960 के दशक से लेकर 2000 तक लगातार शानदार फिल्में दीं। उनका करियर एक्शन, रोमांस और कॉमेडी तीनों का शानदार मिश्रण रहा है।

उनकी कुछ यादगार फिल्में हैं —

  • शोले (1975) – बॉलीवुड की सबसे बड़ी क्लासिक फिल्म, जिसमें उन्होंने ‘वीरू’ का किरदार निभाया था। यह फिल्म आज भी दर्शकों की पसंदीदा है।
  • तुम हसीन मैं जवान (1970) – एक हल्की-फुल्की रोमांटिक कॉमेडी जिसमें हेमा मालिनी के साथ उनकी जोड़ी को खूब पसंद किया गया।
  • लोफर (1973) – धर्मेंद्र और मुमताज की यह रोमांटिक-ड्रामा फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट रही थी।
  • राजा जानी (1972) – इस फिल्म में धर्मेंद्र का स्टाइल और अंदाज़ चर्चा में रहा।
  • कहानी किस्मत की (1973) – रेखा के साथ उनकी यह फिल्म भी खूब चली थी।
  • यमला पगला दीवाना (2011) – पिता और बेटों की यह फिल्म दर्शकों को खूब पसंद आई और धर्मेंद्र की नई पीढ़ी से पहचान कराई।
  • तहलका (1992) – एक्शन से भरपूर फिल्म, जिसमें धर्मेंद्र के साथ नसीरुद्दीन शाह और अमरीश पुरी भी थे।

इन सभी फिल्मों को आज भी ओटीटी प्लेटफॉर्म पर देखा जा सकता है –

  • शोले और तुम हसीन मैं जवान
  • कहानी किस्मत की
  • राजा जानी और तहलका
  • यमला पगला दीवाना
  • आने वाली फिल्म — “इक्कीस”

वर्क फ्रंट की बात करें तो धर्मेंद्र जल्द ही अपनी अगली फिल्म “इक्कीस” में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म में अमिताभ बच्चन के नाती अगस्त्य नंदा डेब्यू कर रहे हैं। उनके साथ जयदीप अहलावत और अक्षय कुमार की भांजी समर भाटिया भी नजर आएंगी। फिल्म दिसंबर 2025 में रिलीज़ होने वाली है और इसमें धर्मेंद्र का किरदार एक बुजुर्ग लेकिन जिंदादिल सैनिक का होगा।

दिल्ली धमाकों से पहले गुजरात, कश्मीर और यूपी से हुई थी संदिग्धों की गिरफ्तारी! विस्फोट के पीछे किसकी है साजिश?

Anushka Pandey

Content Writer

Anushka Pandey as a Anchor and Content writer specializing in Entertainment, Histroical place, and Politics. They deliver clear, accurate, and engaging content through a blend of investigative and creative writing. Bagi brings complex subjects to life, making them accessible to a broad audience.

Leave a Comment

Your email address will not be published.