Fact Check
Search

ट्रम्प ने अचानक लिया यू-टर्न? क्या है भारत के खिलाफ टैरिफ घटाने के पीछे का राजनीतिक दांव!

ट्रम्प ने अचानक लिया यू-टर्न? क्या है भारत के खिलाफ टैरिफ घटाने के पीछे का राजनीतिक दांव!

 

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के भारत को लेकर रुख अब नरम पड़ते दिखाई दे रहे हैं। हाल ही में उन्होंने इशारा दिया है कि अमेरिका भारत पर लगे 50 प्रतिशत टैरिफ को घटा सकता है। ट्रंप का कहना है कि अब हालात पहले जैसे नहीं रहे, इसलिए अमेरिका इस फैसले पर फिर से विचार कर सकता है।

 

टैरिफ कम करने की वजह बताई

दरअसल, ट्रंप ने बताया कि भारत पर रूस से तेल खरीदने के कारण टैरिफ लगाया गया था। लेकिन अब भारत ने रूस से तेल लेना बंद कर दिया है। ऐसे में अमेरिका टैरिफ कम करने की दिशा में आगे बढ़ सकता है। उन्होंने कहा, “भारत ने रूस से तेल खरीदना बंद कर दिया है, इसलिए हम अब टैरिफ घटाने जा रहे हैं।”

 

भारत ने किया ट्रंप के दावे को खारिज

ट्रंप ने दावा किया कि भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उन्हें इस बारे में आश्वासन दिया है। हालांकि, भारत सरकार ने इस दावे को पूरी तरह से खारिज कर दिया। विदेश मंत्रालय ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी और ट्रंप के बीच हाल ही में कोई फोन कॉल नहीं हुई है।

 

ट्रेड डील पर बात करते हुए ट्रंप ने कहा कि अमेरिका और भारत के बीच एक नई और निष्पक्ष डील होने वाली है। उन्होंने मज़ाकिया अंदाज़ में कहा, “अभी भारत के लोग मुझे शायद ज्यादा पसंद नहीं करते, लेकिन जल्द ही फिर से मुझसे प्यार करने लगेंगे।”

रूसी तेल खरीदने से थे नाराज

गौरतलब है कि ट्रंप ने अगस्त में भारत पर 50 प्रतिशत टैरिफ लगा दिया था, यह कहते हुए कि इससे रूस-यूक्रेन युद्ध रोकने में मदद मिलेगी। मगर अब उनके बयान से साफ है कि ट्रंप भारत के साथ रिश्ते सुधारने और व्यापारिक सहयोग बढ़ाने के मूड में हैं।

 

बाइडेन पर साधा निशाना

डोनाल्ड ट्रंप ने इस बार अपने राजनीतिक प्रतिद्वंद्वी जो बाइडेन पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि बाइडेन को भारत की रणनीतिक अहमियत की कोई समझ नहीं थी। ट्रंप के मुताबिक, उनकी सरकार ने भारत के साथ ऐसे मजबूत रिश्ते बनाए, जो पहले कभी नहीं बने थे। उन्होंने बताया कि अमेरिका और भारत के बीच एक नया और निष्पक्ष समझौता होने वाला है। ट्रंप ने मजाक में कहा कि अभी भारत के लोग उनसे बहुत प्यार नहीं करते, लेकिन जल्द ही वे उन्हें फिर पसंद करने लगेंगे।

 

ट्रंप ने बताया कि अमेरिकी वित्त सचिव स्कॉट बेसेंट दोनों देशों के बीच चल रही ट्रेड वार्ता की निगरानी कर रहे हैं और जल्द ही “हर किसी के लिए अच्छा” सौदा तय होगा। उन्होंने याद दिलाया कि अगस्त में अमेरिका ने भारत पर 50 प्रतिशत टैरिफ लगाया था, जिसमें 25 प्रतिशत हिस्सा रूसी तेल से जुड़ा था। ट्रंप प्रशासन का आरोप था कि भारत, रूस से सस्ता तेल खरीदकर लाभ कमा रहा था, जिससे यूक्रेन युद्ध रोकने के अमेरिकी प्रयास कमजोर हुए। वहीं, भारत ने कहा कि वह अपनी ऊर्जा सुरक्षा जरूरतों को देखते हुए तेल आयात कर रहा है और उसने किसी अंतरराष्ट्रीय कानून का उल्लंघन नहीं किया।

Shashwat Srijan

Content Writer

Leave a Comment

Your email address will not be published.