Fact Check
Search

इस बार 5 नहीं, पूरे 6 दिन चलेगा दिवाली का धमाल! जानिए कब से कब तक रहेगा दीपोत्सव 2025 का जश्न

पंचांग के अनुसार इस बार त्रयोदशी तिथि दो दिन पड़ने से दीपोत्सव का उल्लास बढ़ गया हैं; 18 से 23 अक्टूबर तक चलेगा खुशियों और रोशनी का पर्व

दिवाली

इस बार का दीपोत्सव बेहद खास रहने वाला है, क्योंकि पंचांग के अनुसार दिवाली 2025 में 5 नहीं बल्कि पूरे 6 दिनों तक मनाई जाएगी। कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी से लेकर शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि तक चलने वाले इस महापर्व की शुरुआत 18 अक्टूबर 2025 (शनिवार) से होगी और इसका समापन 23 अक्टूबर 2025 (गुरुवार) को भाई दूज के साथ होगा। दरअसल, इस साल त्रयोदशी तिथि दो दिनों तक पड़ रही है, जिसके कारण दीपोत्सव 6 दिन का रहेगा। तो,आइए जानते हैं, कौन से दिन कौन सा त्योहार मनाया जाएगा ।

दिवाली

1. दीपोत्सव 2025 का पूरा कैलेंडर –

•शनिवार, 18 अक्टूबर 2025 — धनतेरस (त्रयोदशी तिथि आरंभ)

•दोपहर 12:19 बजे तक द्वादशी तिथि, इसके बाद त्रयोदशी तिथि शुरू होगी।

•इस दिन से दीपोत्सव की शुरुआत होगी।

•भगवान धन्वंतरि, मां लक्ष्मी और कुबेर जी की पूजा शुभ मानी जाएगी।

•इस दिन सोना-चांदी, बर्तन और नई चीजें खरीदने का विशेष महत्व रहेगा।

 

2. रविवार, 19 अक्टूबर 2025 — त्रयोदशी का दूसरा दिन

•त्रयोदशी तिथि दोपहर 1:51 बजे तक रहेगी।

•इस दिन भी लोग धनतेरस की खरीदारी कर सकते हैं।

•अभिजीत मुहूर्त में भगवान धन्वंतरि की पूजा का विशेष महत्व रहेगा।

 

3. सोमवार, 20 अक्टूबर 2025 — नरक चतुर्दशी (छोटी दिवाली)

•चतुर्दशी तिथि दोपहर 3:45 बजे तक रहेगी, इसके बाद अमावस्या तिथि शुरू होगी।

•सुबह नरक चतुर्दशी मनाई जाएगी और शाम को लक्ष्मी पूजन (मुख्य दिवाली) किया जाएगा।

•इस दिन दीपदान, घर सजाने, और रात्रि में लक्ष्मी गणेश पूजन का विशेष विधान है।

 

3. मंगलवार, 21 अक्टूबर 2025 — अमावस्या (मुख्य दिवाली)

•हालांकि इस दिन भी अमावस्या तिथि रहेगी, लेकिन गोवर्धन पूजा इस दिन नहीं की जाएगी।

•लोग इस दिन भी दीपक जलाकर अंधकार पर प्रकाश की विजय का उत्सव मनाएंगे।

 

4. बुधवार, 22 अक्टूबर 2025 — गोवर्धन पूजा (प्रतिपदा तिथि)

•इस दिन कार्तिक शुक्ल प्रतिपदा तिथि रहेगी।

•भगवान कृष्ण की गोवर्धन पूजा और अन्नकूट पर्व का आयोजन किया जाएगा।

•घरों और मंदिरों में गोवर्धन पर्वत का प्रतीक बनाकर पूजा की जाएगी।

 

5. गुरुवार, 23 अक्टूबर 2025 — भाई दूज (द्वितीया तिथि)

•दीपोत्सव का अंतिम और छठा दिन।

•बहनें अपने भाइयों का टीका करेंगी और उनके दीर्घायु की कामना करेंगी।

•भाई दूज के साथ दीपोत्सव का समापन होगा।

 

इस बार का महोत्सव आपके लिए एक दिन का नहीं बल्कि छह दिनों तक चलने वाला उल्लासमय पर्व है, जो धनतेरस से शुरू होकर भाई दूज तक चलेगा।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

मुख्य न्यायाधीश बी.आर. गवई पर जूता फेंकने वाले वकील राकेश किशोर कौन हैं ?

 

 

 

 

 

Anushka Pandey

Content Writer

Anushka Pandey as a Anchor and Content writer specializing in Entertainment, Histroical place, and Politics. They deliver clear, accurate, and engaging content through a blend of investigative and creative writing. Bagi brings complex subjects to life, making them accessible to a broad audience.

Leave a Comment

Your email address will not be published.