Fact Check
Search

अमित शाह का लालू पर सबसे बड़ा हमला! बोले—”लालू का बेटा मौका मिलते ही ‘अपहरण विभाग’ खोल देगा!

लक्ष्मीपुर में चुनावी सभा के दौरान अमित शाह ने महागठबंधन पर साधा निशाना, नीतीश सरकार की उपलब्धियां गिनाईं

जमुई में गोला-बारूद और ईवी फैक्ट्री लगाने का किया ऐलान, किसानों और जीविका दीदियों के लिए नई योजनाओं का भरोसा

अमित शाह की लक्ष्मीपुर सभा

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को जमुई जिले के झाझा विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत लक्ष्मीपुर में एक विशाल जनसभा को संबोधित किया। मैदान खचाखच भरा था। मंच पर पहुंचते ही अमित शाह ने स्थानीय देवी-देवताओं और स्वतंत्रता सेनानियों को नमन करते हुए सभा की शुरुआत की। लोगों से जुड़ने के लिए उन्होंने स्थानीय मिठाइयों का जिक्र करते हुए कहा कि “घनवेरिया का पेड़ा और खैरा की बालूशाही” बिहार की पहचान हैं, जो यहां के लोगों के अपनापन को दर्शाते हैं।

महागठबंधन पर सीधा हमला

अमित शाह ने महागठबंधन पर तीखा प्रहार करते हुए कहा कि लालू यादव और उनके सहयोगी फिर से बिहार को पुराने दौर में ले जाना चाहते हैं। उन्होंने कहा, “लालू का बेटा अगर मौका मिला तो अपहरण का नया विभाग खोल देगा। ये वही लोग हैं जिनके राज में हर तरफ भय और अराजकता फैली थी।”

उन्होंने जनता से अपील की कि वे इन लोगों के बहकावे में न आएं और भाजपा-जदयू गठबंधन को दोबारा सत्ता में लाएं ताकि राज्य का विकास जारी रह सके।

अमित शाह की रैली बिहार में

बिहार को बाढ़ और गरीबी से मुक्ति का वादा

अमित शाह ने कहा कि अगर भाजपा की सरकार बनी रहती है तो बिहार को बाढ़ की समस्या से हमेशा के लिए राहत दिलाई जाएगी। उन्होंने बताया कि किसानों के खेतों तक पानी पहुंचाने की ठोस व्यवस्था की जाएगी ताकि खेती पूरी तरह सिंचित हो सके। उन्होंने कहा, “अब बिहार में हर खेत तक नहर पहुंचेगी, हर किसान के चेहरे पर मुस्कान होगी।”

लालू-राबड़ी राज पर तीखी टिप्पणी

गृह मंत्री ने लालू-राबड़ी के शासन को “अंधकार युग” बताते हुए कहा कि उस समय बिहार में 11 बड़े नरसंहार हुए थे। अपराध, अपहरण, लूट और डकैती चरम पर थे। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार के शासन में एक भी नरसंहार नहीं हुआ, जिससे बिहार में अमन-चैन लौटा है। शाह ने तंज कसते हुए कहा, “लालू-राबड़ी के राज में लोग शाम को घर से निकलने से डरते थे, अब लोग रात को भी चैन से टहलते हैं।”

जमुई को विकास का नया केंद्र बनाने का वादा

अमित शाह ने बताया कि केंद्र सरकार अब जमुई को औद्योगिक हब के रूप में विकसित करने जा रही है। उन्होंने कहा कि यहां इलेक्ट्रिक वाहन (EV) निर्माण और गोला-बारूद बनाने का कारखाना लगाया जाएगा, जिससे हजारों लोगों को रोजगार मिलेगा। उन्होंने बेगूसराय में बनने वाले फार्मास्यूटिकल पार्क का भी उल्लेख किया, जो बिहार के उद्योग क्षेत्र के लिए एक बड़ी उपलब्धि होगी।

उन्होंने कहा, “अब गोला-बारूद पाकिस्तान से लड़ने के लिए दिल्ली से नहीं आएगा, वह जमुई में ही बनेगा।”

नक्सलवाद पर प्रहार

गृह मंत्री ने दावा किया कि भाजपा सरकार ने जमुई से नक्सलवाद को लगभग समाप्त कर दिया है। उन्होंने कहा कि पहले जमुई का नाम सुनते ही लोग डर जाते थे, लेकिन अब यहां शांति और विकास दोनों हैं। उन्होंने यह भी बताया कि जमुई को पर्यटन के बड़े केंद्र के रूप में विकसित किया जाएगा।

आगामी योजनाओं की झड़ी

अमित शाह ने कहा कि आने वाले पांच सालों में बिहार को विकसित राज्य के रूप में खड़ा किया जाएगा। उन्होंने कहा कि अब जमुई जिले से होकर दो-दो एक्सप्रेसवे गुजरेंगे, जिससे यहां के लोगों को देश के अन्य हिस्सों से सीधी कनेक्टिविटी मिलेगी। उन्होंने कहा, “अब जमुई की पहचान सिर्फ खनिजों से नहीं, बल्कि उद्योग और पर्यटन से भी होगी।”

अफवाहों पर चेतावनी

शाह ने विपक्ष पर झूठ फैलाने का आरोप लगाया और कहा कि जीविका दीदियों को दी गई 10 हजार रुपये की सहायता राशि वापस नहीं ली जाएगी। उन्होंने कहा, “इस 10 हजार रुपये पर लालू यादव की तीन पीढ़ियों की भी दाल नहीं गलने वाली। अब आगे चलकर हर दीदी को दो लाख रुपये तक की सहायता मिलेगी।”

उन्होंने किसानों की आय बढ़ाने का भी वादा किया और कहा कि अब किसानों को छह की जगह नौ हजार रुपये सीधे उनके खाते में भेजे जाएंगे।

ऑपरेशन सिंदूर और आतंकवाद पर बयान

अमित शाह ने “ऑपरेशन सिंदूर” का जिक्र करते हुए कहा कि अब भारत आतंकवादियों को “गोली का जवाब गोला से” दे रहा है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत की सीमाएं पूरी तरह सुरक्षित हैं।

परिवारवाद पर कटाक्ष

अमित शाह ने राहुल गांधी, लालू यादव और सोनिया गांधी पर परिवारवाद का आरोप लगाते हुए कहा, “लालू और सोनिया दोनों अपने बेटों को मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री बनाना चाहते हैं, लेकिन बिहार और देश में अब वैकेंसी नहीं है।” उन्होंने कहा कि भाजपा की राजनीति परिवार नहीं, राष्ट्र के हित के लिए है।

विपक्ष पर निशाना

उन्होंने कहा कि विपक्ष के पास कोई ठोस एजेंडा नहीं है, न विकास का विजन और न जनता की कोई योजना। “लालू-राबड़ी और राहुल गांधी केवल कुर्सी की राजनीति करते हैं, जबकि भाजपा गरीबों के घर रोशनी लाने का काम करती है।”

‘एनकाउंटर’ स्पेशलिस्ट पर लगा 100 करोड़ की बेनामी संपत्ति का आरोप! कौन है DSP ऋषिकांत शुक्ला कौन ?

Anushka Pandey

Content Writer

Anushka Pandey as a Anchor and Content writer specializing in Entertainment, Histroical place, and Politics. They deliver clear, accurate, and engaging content through a blend of investigative and creative writing. Bagi brings complex subjects to life, making them accessible to a broad audience.

Leave a Comment

Your email address will not be published.