Fact Check
Search

एयरपोर्ट पर तख्ती लेकर टीम इंडिया को सपोर्ट करने वाली लड़की अब बनी भारत की स्टार – भारतीय महिला क्रिकेट टीम

भारतीय महिला क्रिकेट टीम

भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने 2025 के ICC महिला वनडे विश्व कप में इतिहास रच दिया है। फाइनल मुकाबले में टीम इंडिया ने दक्षिण अफ्रीका को 52 रनों से हराकर पहली बार विश्व चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया। इसमें एक नाम है जिसने भारत का ये सपना साकार करने में अहम भूमिका निभायी है।

एयरपोर्ट पर टीम को सपोर्ट करने पहुंची थी

साल 2017 की बात है। भारत की महिला क्रिकेट टीम वर्ल्ड कप खेलकर इंग्लैंड से लौटी थी। भारत फाइनल में इंग्लैंड से सिर्फ़ नौ रन से हार गया था, लेकिन टीम ने पूरे देश का दिल जीत लिया था। उसी समय मुंबई के एक स्कूल में पढ़ने वाली 16 साल की एक लड़की एयरपोर्ट पर टीम इंडिया को सपोर्ट करने के लिए हाथों में तख्ती लेकर पहुंची थी। और उसी दिन उसने तय कर लिया था कि एक दिन वह भी भारत के लिए खेलेगी। उस घटना को आज 8 साल बीत चुके हैं, और वह लड़की आज भारतीय क्रिकेट टीम में अपने खेल का जलवा दिखा रही है। नाम है, जेमिमा रॉड्रिग्स।

सेमी फाइनल में किया शानदार प्रदर्शन

30 अक्टूबर को वुमेंस क्रिकेट वर्ल्ड कप में भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच सेमीफाइनल मुकाबला खेला गया। ऑस्ट्रेलिया ने 49.5 ओवर में 338 रन बनाए। जवाब में भारतीय टीम ने शानदार खेल दिखाते हुए पाँच विकेट से यह मैच जीत लिया और ऑस्ट्रेलिया को पटखनी दे दी। लेकिन मैच के दौरान जो नाम सबसे ज़्यादा सुर्खियों में रहा, वह था जेमिमा रॉड्रिग्स का जिन्होंने 134 गेंदों पर नाबाद 127 रन बनाकर भारत को जीत दिलाई।

कैसा रहा है जेमिमा का अब तक का सफर

जेमिमा का जन्म 5 सितंबर 2000 को महाराष्ट्र के मुंबई में हुआ था। वह राइट हैंड बल्लेबाज़ हैं और मुंबई से घरेलू क्रिकेट खेलती हैं।

आईपीएल में दिल्ली कैपिटल्स की खिलाड़ी हैं। जेमिमा ने साल 2018 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ़ अंतरराष्ट्रीय डेब्यू किया था। तेज़ स्ट्राइक रेट और शानदार कवर ड्राइव के लिए जेमिमा जानी जाती हैं। उन्होंने अपनी पढ़ाई सेंट जोसेफ कॉन्वेंट हाई स्कूल, मुंबई से की है। जेमिमा को संगीत और गिटार बजाने का शौक़ है और वह सोशल मीडिया पर काफ़ी एक्टिव रहती हैं।

फरवरी 2018 में ही ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ़ वनडे इंटरनेशनल डेब्यू किया था और इसी साल टी-20 इंटरनेशनल में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ़ पदार्पण किया। खास बात यह है कि 17 साल की उम्र में ही जेमिमा ने भारतीय टीम में अपनी जगह बना ली। अंडर-19 स्तर पर शानदार प्रदर्शन के बाद उन्हें सीनियर टीम में मौका मिला। जेमिमा विराट कोहली की बहुत बड़ी फ़ैन हैं। उन्होंने कई बार कहा है, “जब भी मैं निराश होती हूँ, तो विराट कोहली की बल्लेबाज़ी देखती हूँ। वह मुझे सिखाते हैं कि अनुशासन और समर्पण के साथ कैसे खेला जाता है।”

जेमिमा रॉड्रिग्स का सपना

2017 में फाइनल की हार के बाद जब भारतीय टीम मैच ख़त्म होने के बाद भारत लौटी, तो मुंबई एयरपोर्ट पर फैंस ने उनका स्वागत किया। इन्हीं फैंस में एक 16 साल की लड़की भी थी। जेमिमा रॉड्रिग्स। वह टीम को सपोर्ट करने आई थी, लेकिन टीम की निराशा देखकर खुद भी भावुक हो गई और अपने पिता से कहा, “पापा, एक दिन मैं भी इंडिया के लिए खेलूंगी और लोग मेरा भी ऐसे ही स्वागत करेंगे।”

2018 में जेमिमा रॉड्रिग्स ने भारत के लिए अपना पहला इंटरनेशनल डेब्यू किया।

कभी जिसने एयरपोर्ट पर टीम इंडिया का स्वागत किया था, वही लड़की एक साल बाद भारतीय जर्सी पहनकर मैदान पर भारत का प्रतिनिधित्व कर रही थी। महिला क्रिकेट वर्ल्ड कप 2025 में जेमिमा रॉड्रिग्स ने जिस तरह का खेल दिखाया, आज पूरा भारत उन्हें जानता है, और उन पर गर्व करता है।

“एकादशी पर मातम! ‘छोटे तिरुपति’ में भगदड़ से 10 की मौत, कुचले गए बड़ी संख्या में श्रद्धालु

Anushka Pandey

Content Writer

Anushka Pandey as a Anchor and Content writer specializing in Entertainment, Histroical place, and Politics. They deliver clear, accurate, and engaging content through a blend of investigative and creative writing. Bagi brings complex subjects to life, making them accessible to a broad audience.

Leave a Comment

Your email address will not be published.