Fact Check
Search

टेस्ला की ड्राइवरलेस कार की भारत में हुई एंट्री ! इतनी कीमत में कर पाएंगे बुक 

टेस्ला की ड्राइवरलेस कार की भारत में हुई एंट्री ! इतनी कीमत में कर पाएंगे बुक

 

गुरुग्राम: इलेक्ट्रिक वाहन बाजार को नई दिशा देने वाली कंपनी टेस्ला (Tesla) ने आखिरकार अपनी एंट्री कर ली है। एलन मस्क की इस कंपनी ने गुरुग्राम के एंबियंस मॉल में अपनी नई इलेक्ट्रिक और ड्राइवरलेस कार Model Y को लॉन्च किया है। यह कार पूरी तरह ऑटोनॉमस (Self-Driving) तकनीक पर आधारित है, लेकिन फिलहाल भारत सरकार ने ड्राइवरलेस गाड़ियों को मंजूरी नहीं दी है। इसलिए इसे मैनुअल मोड में ही चलाया जा सकेगा।

 

मॉल में लोगों की भारी भीड़, बना आकर्षण का केंद्र

एंबियंस मॉल के मुख्य द्वार पर रखी गई टेस्ला Model Y अब लोगों के लिए बड़ा आकर्षण बन चुकी है। सुबह से शाम तक बड़ी संख्या में लोग इस हाई-टेक कार के पास फोटो खिंचवा रहे हैं और इसके फीचर्स देखने पहुंच रहे हैं। बच्चे, युवा और परिवार इस कार के अंदर बैठकर इसके बड़े टचस्क्रीन डिस्प्ले, शानदार इंटीरियर और फ्यूचरिस्टिक डिजाइन को देखकर रोमांचित नजर आते हैं। सोशल मीडिया पर भी इसके वीडियो तेजी से वायरल हो रहे हैं।

 

AI आधारित तकनीक, खुद लेती है निर्णय

टेस्ला का यह Model Y वेरिएंट आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस आधारित सेंसर, कैमरा और रडार सिस्टम से लैस है। ये तकनीक सड़क पर ट्रैफिक, पैदल यात्रियों को पहचानकर खुद निर्णय लेने में सक्षम है। कंपनी ने बताया कि बुकिंग शुरू हो चुकी है और अगले एक महीने के अंदर कार की डिलीवरी दी जाएगी।

 

अब भारत में ही बुकिंग और डिलीवरी सुविधा

पहले भारतीय ग्राहक टेस्ला कारें विदेश से मंगवाते थे, जिसमें कस्टम ड्यूटी और लंबी डिलीवरी प्रक्रिया की दिक्कतें आती थीं। लेकिन अब कंपनी ने भारत में ही होम डिलीवरी सर्विस शुरू कर दी है। यह सुविधा फिलहाल दिल्ली-एनसीआर, मुंबई और पुणे के चुनिंदा ग्राहकों के लिए उपलब्ध होगी।

टेस्ला ने गुरुग्राम के एरोसिटी में अपना शोरूम खोला है और सोहना रोड पर एक नया शोरूम तैयार किया जा रहा है। इससे ग्राहकों को खरीद प्रक्रिया में आसानी होगी और आयात से जुड़ी दिक्कतें खत्म होंगी।

 

बेंगलुरु में R&D सेंटर, लोकल प्रोडक्शन की तैयारी

टेस्ला ने हाल ही में बेंगलुरु में रिसर्च एंड डेवलपमेंट (R&D) सेंटर की शुरुआत की है। कंपनी भविष्य में भारत में लोकल प्रोडक्शन यूनिट शुरू करने की योजना बना रही है। विशेषज्ञों के मुताबिक, टेस्ला की एंट्री से भारत के इलेक्ट्रिक वाहन बाजार में प्रतिस्पर्धा और तेज होगी, जहां पहले से टाटा, महिंद्रा और MG जैसी कंपनियां मौजूद हैं।

 

कीमत, रेंज और फीचर्स

  • भारत में टेस्ला ने फिलहाल Model Y के दो वेरिएंट लॉन्च किए हैं —
  • रियर व्हील ड्राइव (RWD) – कीमत ₹59.89 लाख, एक बार चार्ज करने पर 500 किमी की रेंज।
  • लॉन्ग रेंज वेरिएंट – कीमत ₹67.89 लाख, रेंज 622 किमी तक।

दोनों मॉडल इलेक्ट्रिक कारों में लंबी रेंज और बेहतर परफॉर्मेंस के लिए जाने जाते हैं।

टेस्ला की ड्राइवरलेस

बुकिंग और कलर ऑप्शन

टेस्ला की बुकिंग कंपनी की ऑफिशियल वेबसाइट पर ऑनलाइन की जा सकती है। इसके अलावा मुंबई, दिल्ली और गुरुग्राम के एंबियंस मॉल में जाकर भी कार बुक की जा सकती है। बुकिंग के एक महीने के भीतर डिलीवरी का वादा किया गया है।

 

कार छह रंगों में उपलब्ध है, जिनमें स्टील्थ ग्रे स्टैंडर्ड कलर है। इंटीरियर में काला और सफेद दो विकल्प दिए गए हैं। कार में 5 सीटें हैं जिनमें हीटिंग सुविधा है, जबकि आगे की सीटों में वेंटिलेशन फीचर भी मौजूद है।कंपनी जल्द ही गुरुग्राम के ऑर्किड बिजनेस पार्क में 33,000 वर्ग फीट में नया शोरूम और सर्विस सेंटर भी शुरू करने जा रही है।

Shashwat Srijan

Content Writer

Leave a Comment

Your email address will not be published.