NDA का संकल्प पत्र : 1 करोड़ सरकारी नौकरियां, KG से PG तक मुफ्त शिक्षा और सब घर में रोजगार का वादा
लोकसभा चुनाव से पहले NDA ने अपना मेगा घोषणापत्र जारी करते हुए युवाओं, छात्रों और विकास को केंद्र में रखा है। इसमें 1 करोड़ सरकारी नौकरियां, मुफ्त शिक्षा, सात नए एक्सप्रेसवे, 10 इंडस्ट्रियल पार्क और चार मेट्रो प्रोजेक्ट की घोषणा की गई है। इसके साथ ही, उच्च शिक्षा प्राप्त कर रहे अनुसूचित जाति वर्ग के छात्रों को ₹2000 प्रतिमाह आर्थिक सहायता देने का वादा किया गया है।
NDA ने शुक्रवार, 31 अक्टूबर को बिहार विधानसभा चुनाव के लिए अपना संयुक्त घोषणापत्र जारी किया। 69 पन्नों के इस घोषणापत्र में NDA गठबंधन की ओर से कुल 25 वादे किए गए हैं। इस मौके पर गठबंधन के सभी वरिष्ठ नेता मौजूद थे।
बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने मीडिया को संबोधित करते हुए बताया कि NDA का लक्ष्य राज्य में 1 करोड़ से अधिक सरकारी नौकरियां और रोजगार के अवसर देना है। उन्होंने कहा कि राज्य में एक “स्किल जनगणना” कराई जाएगी ताकि युवाओं की क्षमताओं के अनुसार रोजगार सृजन किया जा सके। साथ ही, बिहार को एक वैश्विक शिक्षा केंद्र बनाने के लिए हर जिले में मेगा लर्निंग सेंटर स्थापित किए जाएंगे।

घोषणापत्र में विकास और शिक्षा पर विशेष ध्यान दिया गया है। NDA ने सात नए एक्सप्रेसवे, दस औद्योगिक पार्क, चार नई मेट्रो परियोजनाएं शुरू करने और अनुसूचित जाति वर्ग के छात्रों को उच्च शिक्षा के दौरान ₹2000 प्रतिमाह वित्तीय सहायता देने का वादा किया है। साथ ही, मुफ्त शिक्षा और बुनियादी ढांचे के विकास पर भी बल दिया गया है।
इससे पहले, महागठबंधन (राजद और कांग्रेस के नेतृत्व में) ने अपना घोषणापत्र ‘बिहार का तेजस्वी प्रण’ जारी किया था। उसमें वादा किया गया था कि सरकार बनने के 20 दिनों के भीतर राज्य के हर परिवार से एक सदस्य को सरकारी नौकरी देने के लिए कानून पारित किया जाएगा। इस घोषणा के बाद दोनों गठबंधनों में वादों की जंग और तेज हो गई है।
इसी बीच, भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए उनकी टिप्पणियों की निंदा की। नड्डा ने कहा कि राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के छठ पर्व को लेकर जो बयान दिया, वह उनकी “संस्कारहीनता” दर्शाता है।
दरअसल, राहुल गांधी ने आरोप लगाया था कि प्रधानमंत्री मोदी यमुना में छठ पूजा के अवसर पर स्नान करने की योजना बना रहे थे, लेकिन जब नदी की सफाई नहीं हो पाई तो कार्यक्रम रद्द कर दिया गया।

26 सेकेंड में जारी किया संकल्प पत्रः कांग्रेस
संकल्प पत्र जारी करने के 2 मिनट में ही नीतीश कुमार, चिराग, जीतनराम मांझी, जेपी नड्डा कार्यक्रम से लौट गए। मंच से अनाउंस किया गया कि अब सभी नेता अपने-अपने इलाकों में चुनाव प्रचार के लिए जाएंगे।
पत्रकार साथी रुकेंगे और सम्राट चौधरी। इसके बाद सम्राट चौधरी ने मीडिया को संकल्प पत्र के बारे में जानकारी दी।
इसे लेकर कांग्रेस ने तंज कसा है। पार्टी के सीनियर लीडर और राजस्थान के पूर्व सीएम अशोक गहलोत ने कहा- ‘आज इतिहास रच दिया गया है। नीतीश कुमार और जेपी नड्डा प्रेस कॉन्फ्रेंस में थे और 26 सेकेंड के भीतर चले गए। उनके उपमुख्यमंत्री ने बाद में घोषणापत्र पढ़ा। इसका मतलब है कि उन्हें अपने घोषणापत्र पर विश्वास नहीं है।’
Airtel के बाद Jio का धमाका! साल भर के लिए ये धांसू AI दे रहा है बिल्कुल फ्री?