Airtel के बाद Jio का धमाका! साल भर के लिए ये धांसू AI दे रहा है बिल्कुल फ्री?

Airtel ने हाल ही में अपने यूजर्स को साल भर के लिए Perplexity Pro सब्सक्रिप्शन फ्री देने का ऐलान किया था। अब Reliance Jio ने ऐलान किया है कि कंपनी गूगल के साथ मिलकर अपने यूजर्स को फ्री AI सब्सक्रिप्शन देगी।
Google AI Pro का मिलेगा फ्री सब्सक्रिप्शन
Jio के मुताबिक एलिजिबल यूजर्स को 18 महीने तक के लिए Google AI Pro की सब्सक्रिप्शन फ्री मिलेगी। रिलायंस जियो ने अपने यूजर्स को कमाल का तोहफा दिया है। Jio कंपनी ने अमेरिकी टेक दिग्गज Google के साथ साझेदारी की घोषणा की है। कंपनी के अनुसार इस ऑफर की कीमत 35,100 रुपये है। शुरुआत में यह यंग यूजर्स के लिए रोलआउट किया जा रहा है, जिसमें 18 साल से 25 साल के यूजर्स को शामिल किया जाएगा।
GEMINI AI PRO क्या है
Gemini AI ऑडियो, इमेज, कोड, टेक्स्ट और वीडियो सहित कई प्रकार के डेटा को प्रोसेस कर सकता है। यह गूगल के AI चैटबॉट को शक्ति प्रदान करता है, जिसका उपयोग लोग लिखने, कोड बनाने, सीखने और सवालों के जवाब पाने के लिए करते हैं। इसका उपयोग विभिन्न गूगल उत्पादों में किया जा रहा है, जैसे कि गूगल असिस्टेंट के स्थान पर और गूगल वर्कस्पेस के लिए एक सहायक के रूप में।
क्या है नया Jio ऑफर
Jio ने Google के साथ साझेदारी की घोषणा करते हुए कमाल का ऑफर अपने ग्राहकों को दिया है। कंपनी ने अपने रिचार्ज प्लान्स के साथ गूगल के एआई सॉफ्टवेयर का एक्सेस फ्री देने की घोषणा की है। गूगल ने ब्लॉग पोस्ट के माध्यम से भी इसकी जानकारी दी है।
यूजर्स को Google AI प्रो का एक्सेस 18 महीने तक फ्री दिया जाएगा। इसी के साथ Google Gemini 2.5 Pro, Nano Banana और Veo 3.1 मॉडल से इमेज और वीडियो बनाने की लिमिट भी एक्सटेंड की गई है। यह सुविधा 30 अक्टूबर से कंपनी ने यूजर्स के लिए लागू कर दी है।
किन यूजर्स के लिए है ऑफर
जियो का यह ऑफर सबसे पहले 18 साल से 25 साल तक के यूजर्स के लिए शुरू किया गया है। भारत के यूथ को AI की एक्सेस देने के मकसद से यह कदम उठाया गया है। इसके बाद कंपनी इसे देशभर के अन्य यूजर्स के लिए भी रोलआउट करने की योजना पर काम कर रही है।
शर्त यह है कि यूजर को कंपनी के 5G अनलिमिटेड प्लान से रिचार्ज करवाना होगा। इसके लिए यूजर के पास 349 रुपये या उससे ऊपर का प्लान एक्टिवेटेड होना चाहिए।
जियो और गूगल की इस साझेदारी का सबसे बड़ा फायदा स्टूडेंट्स, रिसर्चर्स और उन युवा प्रोफेशनल्स को होगा जो AI टूल्स के माध्यम से अपनी पढ़ाई, शोध और रोजगार को एक नई गति देना चाहते हैं। Gemini AI Pro Plan अपने साथ कई प्रीमियम फीचर्स लेकर आता है।
गूगल का सबसे पावरफुल AI मॉडल
Gemini 2.5 Pro गूगल का सबसे पावरफुल और एफिशिएंट AI मॉडल है, जो रीजनिंग, कोडिंग और क्रिएटिव कामों को बखूबी कर सकता है। कंपनी इसके साथ 2TB की क्लाउड स्टोरेज भी दे रही है, जिससे यूजर अपने पर्सनल और एकैडमिक डेटा को स्टोर करके रख सकता है।
बदलता बिहार या चुनावी शोर? NDA का ‘संकल्प पत्र 2025’ लाया 25 वादों की लिस्ट!