“ये गधों का झुंड है,……नामो निशान मिटा दिया जाएगा” MP में RSS पर अभद्र टिप्पणी कर वीडियों बनाया

छतरपुर : मध्यप्रदेश के छतरपुर जिले में एक युवक द्वारा राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के खिलाफ अभद्र टिप्पणी करने का आरोप लगा है। व्यक्ति द्वारा धमकी भरा वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट करने का मामला सामने आया है। आरोपी युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
क्या है मामला
मामला छतरपुर सिविल लाइन थाना क्षेत्र के स्टेडियम परिसर का है। बुधवार सुबह फरहान निज़ामी नामक युवक ने लाइव वीडियो बनाकर RSS को लेकर आपत्तिजनक बयान दिया था । वीडियो में फरहान ने कहा —
“आरएसएस गधों का झुंड है। मुझे समझ नहीं आता, इन लोगों ने देश के लिए किया क्या है। न आज़ादी की लड़ाई लड़ी, न कोई योगदान दिया। वक्त आने दो, नामो-निशान मिटा दिया जाएगा।”
एक अन्य क्लिप में वह स्टेडियम के पास शाखा लगाते कार्यकर्ताओं को “आरएसएस गैंग” कहते हुए चप्पल से मारने की बात कहता दिखाई दिया। फरहान ने यह वीडियो अपने Instagram और Facebook अकाउंट पर पोस्ट किया था, जो कुछ ही घंटों में वायरल हो गया।
शिकायत और विरोध
वीडियो वायरल होने के बाद विश्व हिंदू परिषद (VHP), बजरंग दल और RSS के कार्यकर्ता सिविल लाइन थाने पहुंचे। VHP के विभाग मंत्री प्रखर भट्ट ने आरोप लगाया कि सुबह शाखा लगने के दौरान फरहान निज़ामी वहां आया, कार्यकर्ताओं से गाली-गलौज की, जान से मारने की धमकी दी और “देशद्रोही” कहा। उन्होंने कहा —
“उसके पास अवैध हथियार भी था। उसने माहौल बिगाड़ने की कोशिश की, लेकिन संघ के कार्यकर्ताओं ने संयम रखा और हमने थाने में शिकायत दर्ज कराई।”
पुलिस की कार्रवाई
शिकायत के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी फरहान निज़ामी को गिरफ्तार कर लिया।सीएसपी अरुण कुमार सोनी ने कहा कि “संघ के प्रति अपमानजनक और भड़काऊ भाषा के प्रयोग को गंभीरता से लिया गया है। आरोपी को गिरफ्तार कर पूछताछ जारी है।”
RSS की शताब्दी वर्ष की तैयारियां
संघ अपने शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में देशभर में एक लाख से अधिक हिंदू सम्मेलन आयोजित करने की तैयारी कर रहा है।RSS के अखिल भारतीय प्रचार प्रमुख सुनील आंबेकर ने बताया कि “हम देश के हर घर तक संगठन के विचार और अभियानों को पहुंचाने की योजना बना रहे हैं। गृह संपर्क अभियान के साथ जनसभाएं और हिंदू सम्मेलन आयोजित किए जाएंगे।” यह बैठक मध्यप्रदेश के जबलपुर में 30 अक्टूबर से 1 नवंबर तक आयोजित होगी, जिसमें सरसंघचालक, सरकार्यवाह भाग लेंगे।