Search

गला घोंटा, घी छिड़का, फिर गैस से उड़ा दिया पूरा कमरा! UPSC छात्रा ने लिव-इन पार्टनर की हत्या का रचा ‘फुल-प्रूफ मर्डर’ प्लान! 

गला घोंटा, घी छिड़का, फिर गैस से उड़ा दिया पूरा कमरा! UPSC छात्रा ने लिव-इन पार्टनर की हत्या का रचा ‘फुल-प्रूफ मर्डर’ प्लान!

दिल्ली में UPSC की तैयारी कर रहे छात्र रामकृष्ण मीणा की संदिग्ध मौत ने बड़ा मोड़ ले लिया है। जो मामला शुरुआत में सिलेंडर ब्लास्ट का हादसा लग रहा था, वह अब साजिशन हत्या निकला। जांच में सामने आया कि यह हत्या राम कृष्ण मीणा की लिव-इन पार्टनर अमृता चौहान ने अपने एक्स बॉयफ्रेंड और उसके साथी के साथ मिलकर की थी।

आपत्तिजनक वीडियो बना हत्या की वजह

पुलिस के मुताबिक, 21 वर्षीय अमृता चौहान फॉरेंसिक साइंस की पढ़ाई कर रही थी और पिछले एक साल से मीणा के साथ लिव-इन में रह रही थी। अमृता को पता चला कि मीणा ने उसके आपत्तिजनक फोटो और वीडियो अपने लैपटॉप में रखे हैं और उन्हें डिलीट करने से इनकार कर रहा है। कथित तौर पर उन वीडियो को पब्लिक करने की धमकी भी दी थी।

इसी बात से नाराज होकर अमृता ने अपने एक्स बॉयफ्रेंड सुमित कश्यप और उसके दोस्त संदीप कुमार के साथ मिलकर ‘परफेक्ट मर्डर’ की साजिश रची।

पहले गला घोंटा, फिर गैस से उड़ा दिया घर

पुलिस के अनुसार, 6 अक्टूबर की रात तीनों आरोपी मीणा के घर पहुंचे। उन्होंने पहले उसका गला घोंटकर हत्या कर दी, फिर तेल और घी छिड़ककर शरीर जलाने की कोशिश की। इसके बाद कमरे में गैस सिलेंडर का रेगुलेटर खोल दिया, ताकि गैस भरने के बाद विस्फोट हो और मामला हादसे जैसा लगे।

तीनों ने दरवाजे की जाली काटकर बाहर निकले और अंदर से कुंडी बंद कर दी, ताकि लगे कि मीणा कमरे में अकेला था। करीब एक घंटे बाद जब जोरदार धमाका हुआ, तो पड़ोसी और पुलिस दोनों को यह सिलेंडर ब्लास्ट लगा।

सीसीटीवी फुटेज से खुली साजिश की परतें

डीसीपी (उत्तर जिला) राजा बांठिया ने बताया कि, “जांच के दौरान सीसीटीवी फुटेज में ब्लास्ट से कुछ मिनट पहले एक लड़की और दो लड़के घर से बाहर निकलते दिखाई दिए। वहीं से शक की दिशा साफ हो गई।”

फुटेज और मोबाइल सर्विलांस के आधार पर पुलिस ने तीनों के फोन लोकेशन ट्रेस किए। तीनों के मोबाइल घटना के बाद बंद मिले। इसके बाद अमृता चौहान, सुमित कश्यप, और संदीप कुमार को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में तीनों ने अपना जुर्म कबूल कर लिया।

UPSC छात्रा मर्डर केस

फॉरेंसिक छात्रा ने ऐसे रचा ‘फुल-प्रूफ मर्डर’ प्लान

अमृता चौहान ने अपनी फॉरेंसिक जानकारी का दुरुपयोग करते हुए हत्या की ऐसी योजना बनाई कि कोई सबूत न बचे। पुलिस को उसके पास से हार्ड डिस्क, ट्रॉली बैग, मोबाइल और पीड़ित के कपड़े बरामद हुए हैं। इनसे यह साबित हुआ कि उसने क्राइम वेब सीरीज़ से प्रेरित होकर हत्या की साजिश तैयार की थी।

UPI की धूम! पहले IMF ने सराहा, अब मिडिल ईस्ट के दूसरे देश कतर में शुरू हुआ भारतीय पेमेंट सिस्टम”

Shashwat Srijan

Content Writer

Leave a Comment

Your email address will not be published.