Fact Check
Search

सऊदी अरब 350 मीटर की ऊंचाई पर लटके स्टेडियम में कराएगा 2034 का फीफा वर्ल्ड कप! दंग रह जाएंगे स्टेडियम देखकर

सऊदी अरब 350 मीटर की ऊंचाई पर लटके स्टेडियम में कराएगा 2034 का फीफा वर्ल्ड कप! दंग रह जाएंगे स्टेडियम देखकर

सऊदी

सऊदी अरब ने 2034 फीफा विश्व कप 2034 की तैयारियों का बिगुल बजा दिया है। यह टूर्नामेंट इतिहास का सबसे हाई-टेक और भव्य आयोजन बनने जा रहा है। देश में एक ऐसा अनोखा स्टेडियम बनाया जा रहा है जो जमीन से 350 मीटर की ऊंचाई पर हवा में लटका होगा। यह स्टेडियम सऊदी अरब के बहुप्रतीक्षित शहर ‘नियोम’ (NEOM) में बनाया जा रहा है।

नियोम के “द लाइन” शहर में बनेगा अनोखा स्टेडियम

सऊदी अरब अपनी विशाल रेगिस्तानी भूमि और राजशाही शासन के लिए जाना जाता है। लेकिन अब वह दुनिया को अपनी नई तकनीक, डिज़ाइन दिखाने की तैयारी में है। नियोम के ‘द लाइन’ शहर में बन रहा यह स्काई स्टेडियम टूर्नामेंट के 15 वेन्यू में से एक होगा। बताया गया है कि यह स्टेडियम लगभग 46,000 दर्शकों की क्षमता वाला होगा और ग्रुप स्टेज से लेकर क्वार्टर फाइनल तक के मैच यहां खेले जाएंगे।

पाँच शहरों में होंगे वर्ल्ड कप मैच

2034 फीफा विश्व कप पाँच शहरों — रियाद, जेद्दा, खोबर, आभा और नियोम में आयोजित किया जाएगा। कुल 15 स्टेडियम तैयार किए जा रहे हैं, जिनमें से 11 नए बनाए जाएंगे और 4 पुराने स्टेडियमों में सुधार किया जाएगा। रियाद के किंग सलमान इंटरनेशनल स्टेडियम में उद्घाटन और फाइनल मैच की मेजबानी की उम्मीद है।

20 अरब डॉलर का विशाल निवेश

फीफा विश्व कप 2034 के लिए सऊदी अरब में कुल 20 अरब डॉलर से अधिक का निवेश किया जा रहा है। रियाद, जेद्दा, अल खोबर, आभा और नियोम में बनने वाले 11 नए स्टेडियम और 4 नवीनीकृत स्टेडियम इस निवेश का हिस्सा हैं।

क्या है “द लाइन”?

‘द लाइन’ सऊदी अरब के उत्तर-पश्चिमी तट पर बन रहा एक 170 किलोमीटर लंबा रेखाकार शहर है, जिसकी लागत करीब 1 अरब डॉलर बताई जा रही है। इसका निर्माण 2027 में शुरू होगा और 2032 तक पूरा होने की योजना है — यानी विश्व कप से दो साल पहले। विश्व कप के बाद भी यह हाई-टेक स्टेडियम खेल और मनोरंजन केंद्र के रूप में इस्तेमाल किया जाएगा।

कैसी रहेगी निओम की डिजाइन और तकनीक

नियोम स्टेडियम का डिजाइन बेहद फ्यूचरिस्टिक और बोल्ड है। इसमेंशीशे जैसी सतहें और चमकदार एलईडी लाइटें होंगी, छत पारदर्शी होगी, जो हवा में तैरती हुई दिखाई देगी,दर्शकों के बैठने की जगह मधुमक्खी के छत्ते जैसी संरचना में होगी ताकि हर कोने से मैदान का स्पष्ट दृश्य मिल सके। सऊदी सरकार का लक्ष्य है कि यह प्रोजेक्ट शून्य कार्बन उत्सर्जन (Zero Carbon Emission) वाला बने।

 

2017 में शुरू हुआ था नियोम प्रोजेक्ट

यह महत्वाकांक्षी प्रोजेक्ट 2017 में सऊदी क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान द्वारा लॉन्च किया गया था।
उनकी रणनीति के तहत देश ने हाल के वर्षों में फुटबॉल, बॉक्सिंग, फॉर्मूला-1 रेसिंग और ई-स्पोर्ट्स जैसे कई अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंट की मेजबानी की है।
हालांकि विशेषज्ञों का मानना है कि 2034 तक स्काई स्टेडियम तैयार हो पाएगा या नहीं, यह अब भी एक बड़ा सवाल है, क्योंकि नियोम प्रोजेक्ट कई बार समय से पीछे रहा है।
फिर भी सऊदी अधिकारी इस बार परियोजना को लेकर आश्वस्त हैं और मानते हैं कि यह विश्व कप आयोजन इतिहास का सबसे भव्य और तकनीकी रूप से उन्नत आयोजन होगा।

admin

Hi I am admin

Leave a Comment

Your email address will not be published.