Search

सिडनी में रोहित – कोहली की धमाकेदार बल्लेबाज़ी ! ऑस्ट्रेलिया को 9 विकेट से हराया, आलोचकों को दिया करारा जवाब 

सिडनी में रोहित – कोहली की धमाकेदार बल्लेबाज़ी ! ऑस्ट्रेलिया को 9 विकेट से हराया, आलोचकों को दिया करारा जवाब

टीम इंडिया ने सिडनी क्रिकेट ग्राउंड पर खेले गए तीसरे वनडे मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया को 9 विकेट से हरा दिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए ऑस्ट्रेलियाई टीम 236 रन पर ही सिमट गई। जवाब में भारत ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 69 गेंदें शेष रहते लक्ष्य हासिल कर लिया।

 

विराट -रोहित ने दिलायी एकतरफा जीत

लक्ष्य का पीछा करने उतरी टीम इंडिया की शुरुआत बेहतरीन रही। कप्तान शुभमन गिल ने 26 गेंदों पर 24 रन बनाए और आउट हो गए। इसके बाद विराट कोहली और रोहित शर्मा ने जिम्मेदारी संभाली और पारी को शानदार तरीके से आगे बढ़ाया। रोहित शर्मा ने अपने वनडे करियर का 33वां शतक पूरा करते हुए नाबाद 121 रन बनाए। उनकी पारी में 13 चौके और 3 छक्के शामिल थे। वहीं, विराट कोहली ने भी शानदार बल्लेबाजी करते हुए 81 गेंदों में 74 रन बनाए। दोनों के बीच 168 रनों की अटूट साझेदारी हुई, जिसने मैच को पूरी तरह भारत के पक्ष में कर दिया।

 

 

गेंदबाजों का कमाल का प्रदर्शन

इससे पहले भारतीय गेंदबाजों ने इस मैच में कमाल का प्रदर्शन किया। हर्षित राणा ने घातक गेंदबाजी करते हुए 4 विकेट झटके। उनके साथ वॉशिंगटन सुंदर ने 2 विकेट लिए, जबकि कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा और अक्षर पटेल को 1-1 सफलता मिली। ऑस्ट्रेलिया के लिए मैट रेनशॉ ही टिक पाए, जिन्होंने 56 रन बनाए। पूरी टीम 46.4 ओवर में ही ऑलआउट हो गई।

 

रोहित का शानदार प्रदर्शन जारी , विराट भी चमके

रोहित शर्मा ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए अपने वनडे करियर का 33वां शतक पूरा किया। एडिलेड में खेले गए दूसरे मैच में 73 रन बनाने के बाद वह इस मैच में और ज्यादा आत्मविश्वास के साथ उतरे। यह शतक उनके अंतरराष्ट्रीय करियर का 50वां शतक भी रहा।

कोहली की धमाकेदार बल्लेबाज़ी

वहीं, पिछले दो मैचों में ज्यादा रन न बना पाने वाले विराट कोहली इस मुकाबले में पूरी तैयारी और जिम्मेदारी के साथ खेले। उन्होंने बेहतरीन पारी खेलते हुए अपने करियर का 75वां अर्धशतक पूरा किया। इस उपलब्धि के साथ कोहली वनडे क्रिकेट में सबसे ज्यादा अर्धशतक लगाने वाले खिलाड़ियों की सूची में दूसरे स्थान पर पहुंच गए हैं।

 

इस जीत के साथ भारतीय टीम ने ODI सीरीज़ तो गवा दी लेकिन अंतिम मैच में शानदार ऑलराउंड प्रदर्शन से सबका दिल जीत लिया। सिडनी के दर्शक रोहित और कोहली की जोड़ी की बल्लेबाजी देखकर बहुत खुश हुए । गेंदबाजों की सटीक गेंदबाजी और रोहित-कोहली की जिम्मेदारी भरी पारी ने भारत को एक यादगार जीत दिलाई।

ऑस्ट्रेलिया दौरे पर ‘ट्रायल’ पर नहीं हैं रोहित-कोहली! अगरकर ने तोड़ी चुप्पी, भारत-ऑस्ट्रेलिया ODI सीरीज की कल से शुरुआत

Shashwat Srijan

Content Writer

Leave a Comment

Your email address will not be published.