भारत के ‘त्रिशूल’ से कांपा पाकिस्तान! सिर क्रीक के पास बंद किया एयरस्पेस, हाई अलर्ट जारी
भारत की तीनों सेनाओं — थल सेना, वायु सेना और नौसेना — का संयुक्त सैन्य अभ्यास ‘त्रिशूल’ शुरू होने वाला है। यह अभ्यास सर क्रीक और राजस्थान के सीमावर्ती इलाकों में होगा। भारत की इस बड़ी तैयारी से पहले ही पाकिस्तान में हलचल मच गई है। भारत की सख्त चेतावनियों के बाद पाकिस्तान ने एहतियातन कदम उठाते हुए अपने कई हवाई मार्ग बंद कर दिए हैं।

राजनाथ सिंह की चेतावनी
इस्लामाबाद ने 28 और 29 अक्तूबर के लिए नोटम (Notice to Airmen) जारी किया है। इसका मतलब है कि पाकिस्तान ने इन दो दिनों के लिए अपने एयरस्पेस में उड़ानों पर रोक लगाई है। माना जा रहा है कि यह फैसला भारत के सैन्य अभ्यास से डर की वजह से लिया गया है। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने हाल ही में भुज एयरबेस पर कहा था कि अगर पाकिस्तान ने सर क्रीक क्षेत्र में कोई हरकत की, तो जवाब ऐसा होगा जो “इतिहास और भूगोल दोनों बदल देगा”।
भारत का सबसे बड़ा सैन्य अभ्यास
‘त्रिशूल’ अभ्यास को भारत का अब तक का सबसे बड़ा संयुक्त सैन्य अभ्यास बताया जा रहा है। इसमें करीब 30 हजार जवान शामिल होंगे। यह युद्धाभ्यास 12 दिन तक, यानी 30 अक्तूबर से 10 नवंबर तक चलेगा। इसमें तीनों सेनाएं मिलकर युद्ध की रणनीतियों और तालमेल का अभ्यास करेंगी।

रक्षा विश्लेषकों के मुताबिक, इस अभ्यास का दायरा बहुत बड़ा है — यह 28 हजार फीट की ऊंचाई तक फैलेगा। उपग्रह तस्वीरों से पता चला है कि इसमें आधुनिक हथियारों और तकनीकों का इस्तेमाल होगा। इसका मकसद किसी भी आपात स्थिति में तीनों सेनाओं के बीच बेहतर समन्वय बनाना है।
इस अभ्यास के दौरान राजस्थान और गुजरात के कुछ सीमाई इलाकों में उड़ानों के मार्गों में बदलाव किया जा सकता है। यह कदम सुरक्षा और सावधानी के तौर पर उठाया जाएगा। कुल मिलाकर, ‘त्रिशूल’ अभ्यास भारत की ताकत, तैयारी और तीनों सेनाओं के बीच एकजुटता का बड़ा उदाहरण है।