Fact Check
Search

आखिर रामगोपाल वर्मा ने क्यों कर दी दिवाली-गाजा तुलना ? सोशल मीडिया पर बयान से भारी हंगामा!

आखिर रामगोपाल वर्मा ने क्यों कर दी दिवाली-गाजा तुलना ? सोशल मीडिया पर बयान से भारी हंगामा!

दिवाली के दिन मशहूर डायरेक्टर रामगोपाल वर्मा ने सोशल मीडिया पर ऐसा पोस्ट कर दिया, जिससे एक्स (Twitter) पर हंगामा मच गया। उनका पोस्ट कुछ ही देर में वायरल हो गया और लोग जमकर उस पर रिएक्शन देने लगे। दिवाली के मौके पर किए गए इस बयान की वजह से वर्मा एक बार फिर विवादों में आ गए हैं।

 

रामगोपाल वर्मा
रामगोपाल वर्मा

क्या कहा था रामगोपाल वर्मा ने

दिवाली की रात करीब 8 बजे, जब लोग पूजा कर रहे थे और खुशियाँ मना रहे थे, तब रामगोपाल वर्मा ने एक्स पर एक पोस्ट किया। उन्होंने अपनी पोस्ट में दिवाली की तुलना गाजा से कर दी। जैसे ही लोगों ने ये पोस्ट देखा, सोशल मीडिया पर गुस्सा फैल गया और लोगों ने उन्हें ट्रोल करने लगे ।

यूजर्स ने वर्मा की पोस्ट पर कड़ी प्रतिक्रिया दी। किसी ने लिखा, “त्योहार और तबाही में फर्क होता है,” तो किसी ने कहा, “ऐसी तुलना बिल्कुल बर्दाश्त नहीं की जा सकती।” इस पोस्ट के बाद रामगोपाल वर्मा लगातार चर्चा में बने हुए हैं।

 

 

क्या है गाजा के हालात

 

गाजा पट्टी में अमेरिका की मध्यस्थता से हुआ युद्धविराम अब मुश्किल दौर से गुजर रहा है। 19 अक्टूबर को यह सीजफायर लगभग टूट ही गया था। उस दिन इजरायल ने हवाई हमले किए, जिसमें करीब 26 से 29 फिलिस्तीनी मारे गए। ये हमले तब हुए जब हमास पर दो इजरायली सैनिकों की हत्या का आरोप लगा था।

अब दोनों पक्ष एक-दूसरे पर युद्धविराम तोड़ने का आरोप लगा रहे हैं। गाजा में 7 अक्टूबर 2023 से अब तक 67,000 से ज्यादा लोग मारे गए हैं और करीब 1,70,000 लोग घायल हुए हैं। यहां की 78% इमारतें पूरी तरह नष्ट हो चुकी हैं।

युद्धविराम के बाद कई बेघर लोग उत्तर गाजा लौट रहे हैं, लेकिन उन्हें चारों ओर तबाही और मलबा ही दिख रहा है। कुछ इलाकों से इजरायली सैनिकों के हटने के बाद अब हमास और दूसरे गुटों में झगड़े शुरू हो गए हैं, जिनमें कई लोगों की मौत हो चुकी है।

दिल्ली की हवा 5 सालों में सबसे खराब ! सांस लेना भी हुआ मुश्किल ,ग्रीन’ पटाखे भी फेल

कभी लहराते थे ‘इस्लामिक झंडे’, आज 20,000 दीयों से रोशन! श्रीनगर के लाल चौक की दिवाली ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के शहीदों को समर्पित 

Shashwat Srijan

Content Writer

Leave a Comment

Your email address will not be published.