Search

‘दंगल’ गर्ल जायरा वसीम ने गुपचुप किया निकाह! इंस्टाग्राम अकाउंट पर खूबसूरत तस्वीरें की पोस्ट

एक्ट्रेस जायरा वसीम

‘दंगल’ फेम एक्ट्रेस जायरा वसीम ने निकाह कर लिया, सोशल मीडिया पर तस्वीरें शेयर कीं। जायरा को पहचान 2016 की फिल्म ‘दंगल’ से मिली, फिर ‘सीक्रेट सुपरस्टार’ में भी छाईं। 2019 में उन्होंने फिल्म इंडस्ट्री को अलविदा कह दिया था ।

Zaira Wasim Nikah एक्ट्रेस जायरा वसीम

‘दंगल’ फिल्म से सबका दिल जीतने वाली एक्ट्रेस जायरा वसीम अब अपनी नई जिंदगी की शुरुआत कर चुकी हैं। उन्होंने निकाह कर लिया है, और सोशल मीडिया पर अपनी शादी की कुछ खूबसूरत तस्वीरें साझा की हैं। इन तस्वीरों को देखकर फैंस भी काफी खुश हैं और लगातार उन्हें दुआएं दे रहे हैं।

इंस्टाग्राम अकाउंट पर तस्वीरें की पोस्ट

जायरा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर दो तस्वीरें पोस्ट कीं। पहली फोटो में वे निकाहनामा (मैरिज कॉन्ट्रैक्ट) पर साइन करती नजर आ रही हैं। उनके हाथों में खूबसूरत मेहंदी सजी है, और उंगली में एमराल्ड ग्रीन रिंग झिलमिला रही है। वहीं दूसरी तस्वीर ने सभी का दिल जीत लिया इसमें जायरा और उनके शौहर आसमान की ओर देखते हुए नजर आ रहे हैं। दोनों की ये तस्वीर बेहद सुकून भरी और खूबसूरत है। जायरा ने तस्वीरों के साथ सिर्फ तीन शब्द लिखे — “क़बूल है x3”। इतना लिखकर ही उन्होंने सबका दिल जीत लिया। हालांकि, उन्होंने अपने शौहर का नाम या चेहरा सामने नहीं दिखाया।

‘दंगल’ से मिली पहचान

जायरा वसीम को बॉलीवुड में पहचान आमिर खान की सुपरहिट फिल्म ‘दंगल’ 2016 से मिली थी। उन्होंने फिल्म में गीता फोगाट के बचपन का किरदार निभाया था। उनके अभिनय की खूब तारीफ हुई थी, और उन्हें नेशनल अवॉर्ड फॉर बेस्ट सपोर्टिंग एक्ट्रेस भी मिला था। इसके बाद उन्होंने ‘सीक्रेट सुपरस्टार’ 2017 में भी जबरदस्त परफॉर्मेंस दी थी। इस फिल्म में उन्होंने एक ऐसी लड़की का किरदार निभाया था जो गाना गाना चाहती है, लेकिन समाज और परिवार की बंदिशों में जकड़ी है।

फिल्मी दुनिया को कहा अलविदा

सिर्फ 16 साल की उम्र में बॉलीवुड में कदम रखने वाली जायरा ने 2019 में अचानक एक्टिंग छोड़ने का फैसला किया। उन्होंने सोशल मीडिया पर एक लंबा पोस्ट शेयर करते हुए लिखा था कि फिल्म इंडस्ट्री ने उन्हें पहचान तो दी, लेकिन धीरे-धीरे वो अपने ईमान से दूर होती जा रही थीं। उन्होंने लिखा था — “इस दुनिया ने मुझे नाम, शोहरत और प्यार दिया, लेकिन मैं महसूस करने लगी कि यह रास्ता मुझे मेरे धर्म और अल्लाह से दूर कर रहा है। इसलिए मैं अब इस राह से हट रही हूं।” उनके इस फैसले ने सबको हैरान कर दिया था, लेकिन जायरा ने फिर कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा। उन्होंने फिल्मी दुनिया, ग्लैमर और मीडिया से पूरी तरह दूरी बना ली।

फिल्में छोड़ने के बाद जायरा वसीम पूरी तरह से धार्मिक और आध्यात्मिक जीवन में रम गईं। वो अब सिर्फ सोशल मीडिया पर इस्लाम से जुड़ी बातें, कुरान की आयतें और मोटिवेशनल पोस्ट शेयर करती रहती हैं।

Zaira Wasim Marriage Photo एक्ट्रेस जायरा वसीम

निकाह की तस्वीरों पर प्यार की बौछार

अब सालों बाद उन्होंने जब अपनी शादी की तस्वीरें साझा कीं, तो उनके फैंस ने कमेंट सेक्शन में ढेर सारी दुआएं और शुभकामनाएं दीं। किसी ने लिखा “अल्लाह तुम्हें हमेशा खुश रखे”, तो किसी ने कहा “हमारी प्यारी जायरा अब अपनी नई जिंदगी शुरू कर रही है”। फैंस यह देखकर खुश हैं कि उन्होंने अपनी पसंद की राह चुनी और अब सुकून से अपनी जिंदगी बिता रही हैं।

सादगी भरी शादी

जायरा की शादी बेहद सादगी और शालीनता से हुई। उन्होंने कोई भव्य आयोजन नहीं किया और सब कुछ बहुत सीमित दायरे में रखा। तस्वीरों में देखा जा सकता है कि उन्होंने लाल दुपट्टा ओढ़ा है, जिस पर सुनहरी कढ़ाई की बारीक डिजाइनें बनी हैं। वहीं उनके पति ने क्रीम कलर की शेरवानी और मैचिंग स्टोल पहनी है। दोनों की जोड़ी बेहद खूबसूरत लग रही है, भले ही उन्होंने चेहरा नहीं दिखाया।

तालिबान का ‘सीधा ऐलान’: अब कोई बातचीत नहीं! पाकिस्तान के हवाई हमलों में अफगानिस्तान के 3 क्रिकेटरों की मौत 

Anushka Pandey

Content Writer

Anushka Pandey as a Anchor and Content writer specializing in Entertainment, Histroical place, and Politics. They deliver clear, accurate, and engaging content through a blend of investigative and creative writing. Bagi brings complex subjects to life, making them accessible to a broad audience.

Leave a Comment

Your email address will not be published.