Fact Check
Search

क्या अंजना ओम कश्यप ने अपने शो में किया वाल्मीकि समाज का अपमान ? अंजना और चेयरमैन अरुण पुरी पर हुई FIR 

क्या अंजना ओम कश्यप ने अपने शो में किया वाल्मीकि समाज का अपमान ? अंजना और चेयरमैन अरुण पुरी पर हुई FIR

अंजना ओम कश्यप

दर्ज FIR में अंजना ओम कश्यप के साथ-साथ इंडिया टुडे ग्रुप और उसके चेयरमैन अरुण पुरी का भी जिक्र है।

पंजाब के लुधियाना में पुलिस ने आजतक की पत्रकार और मैनिजिंग एडिटर अंजना ओम कश्यप के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
उन पर आरोप है कि उन्होंने अपने शो ‘ब्लैक एंड व्हाइट’ के एक एपिसोड में ऐसी टिप्पणी की, जिससे वाल्मीकि समुदाय के लोगों की धार्मिक भावनाएं आहत हुईं।
यह एपिसोड मंगलवार को प्रसारित हुआ था, जिसमें मुख्य न्यायाधीश बी.आर. गवई पर हुए हमले की चर्चा की गई थी।

वाल्मीकि धर्म समाज ने की शिकायत

यह FIR भारतीय वाल्मीकि धर्म समाज की शिकायत पर दर्ज की गई है।
संगठन के राष्ट्रीय संयोजक चौधरी यशपाल और अध्यक्ष विजय दानव
(जो आम आदमी पार्टी के नेता और पंजाब सरकार के दलित विकास बोर्ड के अध्यक्ष भी हैं)
ने कहा कि अंजना की टिप्पणी अपमानजनक थी और उन्होंने उनकी तत्काल गिरफ्तारी की भी मांग की है।

उनका कहना है कि — “एंकर को उस व्यक्ति के बारे में कुछ भी बातें कहने की क्या ज़रूरत थी, जिसे हम अपना भगवान मानते हैं।”

चेयरमैन अरुण पुरी का भी नाम शामिल

शिकायत में इंडिया टुडे ग्रुप और उसके चेयरमैन अरुण पुरी का भी नाम शामिल है।
रिपोर्ट के अनुसार, यह मामला भारतीय दंड संहिता की धारा 295A
और अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम के तहत दर्ज किया गया है।
इन धाराओं में किसी समुदाय की धार्मिक भावनाओं को जानबूझकर आहत करने पर सख्त सज़ा का प्रावधान है।

संगठन की प्रतिक्रिया

भारतीय वाल्मीकि धर्म समाज (BHAVADHAS) के राष्ट्रीय संयोजक चौधरी यशपाल का कहना है कि
अंजना ने अपने शो में महर्षि वाल्मीकि जी के बारे में अपमानजनक बातें कही थीं,
जिससे पूरे देश के वाल्मीकि समाज की भावनाएं आहत हुईं। संगठन ने उनकी तत्काल गिरफ्तारी और माफ़ी की मांग की है।

पुलिस की कार्रवाई

लुधियाना पुलिस कमिश्नर स्वपन शर्मा ने बताया है कि यह केस कानूनी राय लेने के बाद दर्ज किया गया है।
उन्होंने कहा कि 13 दलित और अनुसूचित जाति संगठनों ने शिकायत की थी कि एंकर द्वारा शो में इस्तेमाल की गई भाषा और लहजा गलत और अपमानजनक था।

वहीं, SHO गगनप्रीत सिंह ने बताया कि जांच की जिम्मेदारी डीएसपी रैंक के अधिकारी को सौंपी जाएगी
और केस की फाइल पुलिस कमिश्नर ऑफिस भेज दी गई है।

क्या है अंजना की प्रतिक्रिया

इस मामले पर प्रतिक्रिया देते हुए अंजना ओम कश्यप और टीवी टुडे नेटवर्क
ने सभी आरोपों को गलत और भ्रामक बताया है। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम पूरी तरह संतुलित और सम्मानजनक था,
जिसमें किसी भी समुदाय या धर्म का अपमान नहीं किया गया है।

नेटवर्क का कहना है कि कुछ लोगों ने शो के एडिटेड क्लिप्स सोशल मीडिया पर फैलाए हैं,
जिससे गलत संदेश फैल गया। कंपनी ने कहा कि वे कानूनी कार्रवाई करेगी ताकि झूठे आरोपों से अपनी छवि की रक्षा कर सकें।

आधी फीस मिलने पर गाया आधा ही गाना! जानिए ‘किशोर दा’ के 4 सबसे दिलचप्स और अजीबोगरीब किस्से! 

 

Shashwat Srijan

Content Writer

Leave a Comment

Your email address will not be published.