Search

Google Maps को टक्कर देगा Mappls! अश्विनी वैष्णव ने खुद किया इस्तेमाल,जानिए कैसे करता है काम ?

Google Maps को टक्कर देगा Mappls! अश्विनी वैष्णव ने खुद किया इस्तेमाल, जानिए कैसे करता है काम ?

अश्विनी वैष्णव Mappls ऐप टेस्ट Google Maps को टक्कर

मेड इन इंडिया तकनीक का एक और शानदार उदाहरण देखने को मिला है। केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने हाल ही में भारतीय नेविगेशन एप्लीकेशन ‘Mappls’ का इस्तेमाल किया और इसकी खूबियों से प्रभावित होकर सोशल मीडिया पर अपने अनुभव साझा किए। उन्होंने कहा कि “Mappls भारत की डिजिटल क्षमता और इनोवेशन का शानदार उदाहरण है।”

स्वदेशी नेविगेशन एप की टेस्ट ड्राइव

https://x.com/drpradeepsingh_/status/1968217993940439076?s=

अश्विनी वैष्णव ने हाल ही में अपने आधिकारिक वाहन में सफर के दौरान भारतीय ऐप Mappls का इस्तेमाल किया। ‘MapMyIndia’ द्वारा डिजाइन यह ऐप पूरी तरह स्वदेशी प्लेटफॉर्म है। यात्रा के दौरान मंत्री ने इसके फीचर्स को परखा और उनकी जानकारी साझा करते हुए सोशल मीडिया पर एक वीडियो भी पोस्ट किया।

वीडियो में उन्होंने कहा— “मैंने Mappls टीम से मुलाकात की और जाना कि भारत की लगभग सभी कार कंपनियों में अब यह एप प्री-इंस्टॉल आता है। चलिए देखते हैं यह कितना बेहतरीन काम करता है।”

फीचर्स से हुए प्रभावित

मंत्री वैष्णव ने ऐप की विशेषताओं की सराहना करते हुए कहा कि इसका 3D व्यू फीचर बेहद उपयोगी है। यह जंक्शन, ओवरब्रिज, अंडरपास या राउंडअबाउट का थ्री-डायमेंशनल व्यू दिखाता है, जिससे ड्राइवर को रास्ते की सटीक समझ मिलती है और रास्ता भटकने की संभावना कम हो जाती है।

उन्होंने आगे बताया कि ऐप में मल्टी-फ्लोर नेविगेशन की सुविधा भी मौजूद है— यानी यदि किसी इमारत में कई मंजिलें हैं, तो यह ऐप यूजर को सीधे उसी मंजिल या दुकान तक पहुंचने में मदद करता है।

जानिए Mappls की कुछ खास खूबियां

  • डोरस्टेप नैविगेशन: किसी भी लोकेशन तक सटीक दिशा दिखाता है, जिससे डिलीवरी या विजिट आसान हो जाती है।
  • रियल टाइम अलर्ट: स्पीड लिमिट, स्पीड ब्रेकर, ब्लैकस्पॉट, ट्रैफिक सिग्नल्स और CCTV कैमरों की जानकारी पहले ही दे देता है।
  • ट्रिप कॉस्ट कैलकुलेटर: यात्रा से पहले फ्यूल और टोल खर्च का अनुमान बताता है। साथ ही NHAI फास्टैग, एनुअल पास या वाहन के प्रकार के आधार पर संभावित बचत का सुझाव भी देता है।

भारत की तकनीकी क्षमता का प्रतीक

पूरी तरह भारत में डिजाइन और विकसित Mappls ऐप न केवल विदेशी एप्स का विकल्प है, बल्कि इसे भारतीय सड़कों और ड्राइविंग कंडीशंस को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है।

अश्विनी वैष्णव ने कहा— “Mappls जैसे ऐप भारत की बढ़ती डिजिटल शक्ति और आत्मनिर्भरता का प्रतीक हैं। यह दर्शाता है कि हम न केवल टेक्नोलॉजी का उपयोग कर रहे हैं, बल्कि उसे खुद विकसित भी कर रहे हैं।”

जिम और फिटनेस में क्यों बढ़ रहा हार्ट अटैक का खतरा ? मशहूर बॉडीबिल्डर वरिंदर सिंह घुमन की हार्ट अटैक से हुई मौत !

admin

Hi I am admin

Leave a Comment

Your email address will not be published.