युजवेंद्र चहल ने धोखाधड़ी के आरोपों पर पहली बार तोड़ी चुप्पी
कहा- “2 महीने में धोखा होता तो 4.5 साल कैसे चलता?”
पढ़ें उनके तलाक, निजी जीवन और क्रिकेट करियर पर फोकस की पूरी कहानी।
भारत के स्टार क्रिकेटर युजवेंद्र चहल ने अपनी पूर्व पत्नी धनश्री वर्मा के साथ शादी को लेकर उठ रही अफवाहों और शादी में धोखाधड़ी के आरोपों पर पहली बार खुलकर प्रतिक्रिया दी है। चहल ने कहा कि उनके ऊपर लगे ये सभी आरोप निराधारऔर गलत हैं। उन्होंने कहा मेरे लिए यह कहानी खत्म हो गई है। अब मैं अपनी ज़िंदगी में आगे बढ़ चुका हूँ और सबको भी आगे बढ़ना चाहिए।
चहल ने कहा, “मैं एक खिलाड़ी हूँ और कभी धोखा नहीं देता। अगर कोई दो महीने में ही धोखा करता, तो क्या इतना लंबा रिश्ता चलता? मेरे लिए यह कहानी खत्म हो गई है। अब मैं अपनी ज़िंदगी में आगे बढ़ चुका हूँ और सबको भी आगे बढ़ना चाहिए।”
चहल ने यह भी स्पष्ट किया कि यह अंतिम बार है जब वह अपने पिछले रिश्ते के बारे में बात करेंगे। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया पर बहुत सारी बातें चलती रहती हैं, लेकिन सच्चाई सिर्फ एक है और जो लोग जरूरी हैं, वे सच को जानते हैं। उनके लिए यह दौर खत्म हो चुका है और वह इसपर फिर कभी बात नहीं करना चाहते।
चहल ने आगे बताया कि सोशल मीडिया अक्सर बिना वजह अफवाहें फैलाता है, इसलिए वह विवादों से दूर रहना पसंद करते हैं। उनका पूरा ध्यान अब अपने भविष्य, जीवन और क्रिकेट करियर पर है। 35 वर्षीय चहल ने कहा, “मैं अपने जीवन और खेल पर ध्यान केंद्रित कर रहा हूँ।”
शादी और तलाक की कहानी
युजवेंद्र चहल और धनश्री ने दिसंबर 2020 में कोविड-19 लॉकडाउन के दौरान ऑनलाइन मिलने के बाद शादी की थी। चहल उस समय धनश्री की डांस क्लास में शामिल हुए थे। दोनों ने फरवरी 2024 में तलाक के लिए अर्जी दी और इस साल की शुरुआत में बॉम्बे हाईकोर्ट ने आईपीएल 2025 से पहले जल्दी समझौता करने की अनुमति दी। इसके बाद उनका तलाक हो गया।
नए रिश्ते को लेकर चर्चा
हाल ही में चहल को लेकर खबरें हैं कि वह RJ महवश को डेट कर रहे हैं। महवश हाल ही में कॉमेडियन समय रैना के साथ एक वीडियो में नजर आईं, जिसमें चहल पर मज़ाक किया गया। हालांकि, चहल और महवश ने अपने रिश्ते की पुष्टि या खंडन नहीं किया है और अपनी पर्सनल जिंदगी को निजी रखते हुए सोशल मीडिया विवादों से दूर रहना पसंद कर रहे हैं। ऐसे में यह अटकलों को और हवा मिल जाती है |
चहल का संदेश – मेरा पूरा फोकस अपने क्रिकेट करियर और खुद की प्रगति पर है
चहल ने अपने बयान में यह भी साफ किया कि वह अब अपने अतीत को लेकर कोई विवाद नहीं करना चाहते। उनका कहना है कि वे केवल अपने करियर और व्यक्तिगत विकास पर ध्यान केंद्रित कर रहे हैं। उन्होंने कहा, “अब मेरा पूरा फोकस अपने क्रिकेट करियर और खुद की प्रगति पर है। अतीत में जो हुआ, उसे पीछे छोड़ दिया है।”
चहल के इस बयान के बाद सोशल मीडिया पर फिर से यह रिस्ता चर्चा का विषय बना हुआ है | यूजर अपने विचार भी साझा कर रहे हैं