Fact Check
Search

ममता ने पीएम मोदी को चेतावनी दी, कहा- अमित शाह दे सकते हैं धोखा 

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने पीएम मोदी को चेतावनी दी

कहा अमित शाह मीर ज़ाफर की तरह कभी धोखा दे सकते हैं।

ममता ने केंद्र सरकार पर बाढ़ राहत और चुनाव आयोग में हस्तक्षेप के आरोप भी लगाए।

कोलकाता: पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बुधवार को बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ऐसे बर्ताव कर रहे हैं जैसे वे कार्यवाहक प्रधानमंत्री हों।

ममता ने सीधे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को चेतावनी दी। उनका कहना था कि अमित शाह पर ज्यादा भरोसा करना वैसा ही है जैसे मीर ज़ाफर पर भरोसा करना। उन्होंने कहा, “जैसे मीर ज़ाफर ने नवाब सिराजुद्दौला के साथ विश्वासघात किया था, वैसे ही अमित शाह भी कभी धोखा कर सकते हैं।”

ममता ने केंद्र सरकार पर आरोप लगाया कि पश्चिम बंगाल को बाढ़ राहत में मदद नहीं मिली। उन्होंने कहा, “भाजपा चुनाव के लिए पैसा जुटा लेती है, लेकिन जब लोगों को आपदा में राहत चाहिए होती है, तब केंद्र की चुप्पी दिखती है।”

पिछले एक सप्ताह से उत्तरी बंगाल में लगातार बारिश और भूस्खलन हो रहे हैं। अब तक 32 लोगों की मौत हो चुकी है और कई लोग लापता हैं। ममता ने बागडोगरा और मिरिक जैसे बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा किया।

ममता का बीजेपी पर हमला

 

ममता ने बीजेपी और केंद्र सरकार पर जोरदार हमला किया। उन्होंने कहा कि देश को बर्बाद करने में लगी यह सरकार मीर ज़ाफर जैसी धोखेबाज नीति अपना रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि बंगाल में 8 लाख वोटरों के नाम हटाए जा सकते हैं। ममता ने कहा कि इसके पीछे अमित शाह का हाथ है।

साथ ही ममता ने बीजेपी के नेताओं पर चुनाव आयोग में दखल देने का भी आरोप लगाया। उनका कहना था कि कुछ नेता बैठकें कर रहे हैं और आयोग को प्रभावित करने की कोशिश कर रहे हैं। ममता ने सवाल किया, “क्या चुनाव आयोग बीजेपी के इशारों पर काम करेगा या जनता के अधिकारों की रक्षा करेगा?”

 

मीर ज़ाफर कौन था?

मीर ज़ाफर मुगल सेना का जनरल था। भारतीय इतिहास में उन्हें धोखेबाज के रूप में जाना जाता है। 1757 में प्लासी की लड़ाई में मीर ज़ाफर ने नवाब सिराजुद्दौला के खिलाफ अंग्रेजों का साथ दिया। इस धोखे से अंग्रेज भारत में सत्ता हासिल कर सके।

ममता बनर्जी का कहना है कि अमित शाह उसी तरह धोखेबाज हो सकते हैं, जैसा मीर ज़ाफर था।

Shashwat Srijan

Content Writer

Leave a Comment

Your email address will not be published.