Search

भारत पर पाकिस्तान के रक्षा मंत्री का विवादित बयान, कहा बिहार चुनाव से ध्यान भटकाने की कोशिश कर रहा है भारत

पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने दावा किया कि भारत की हालिया सैन्य कार्रवाई से मोदी की लोकप्रियता घटी है।

छह भारतीय फाइटर जेट गिराने और भारत के इतिहास पर विवादित टिप्पणी की।

 

भारत और पाकिस्तान के बीच जारी तनाव के बीच पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने एक बार फिर विवादित बयान दिया है। पाकिस्तानी चैनल समा टीवी पर दिए गए इंटरव्यू में आसिफ ने दावा किया कि “भारत बिहार चुनाव के मद्देनज़र सीमा पर भड़काऊ गतिविधियाँ कर रहा है। उन्होंने कहा कि भारत अब बाहरी मोर्चे पर तनाव बढ़ाकर ध्यान भटकाने की कोशिश कर रहा है।”

आसिफ का आरोप

ख्वाजा आसिफ ने आरोप लगाया कि मई में भारत के खिलाफ पाकिस्तान की सैन्य कार्रवाई के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की लोकप्रियता में गिरावट आई है, और अब “यहां तक कि उनके समर्थक भी आलोचना कर रहे हैं।” उन्होंने दावा किया कि संघर्ष के दौरान पाकिस्तानी सेना ने छह भारतीय लड़ाकू विमान मार गिराए, जिससे भारत को भारी नुकसान हुआ। अपने दावे को आगे बढ़ाते हुए आसिफ ने कहा कि “जो देश पहले भारत-पाकिस्तान विवाद में तटस्थ रहते थे, अब वे पाकिस्तान के साथ हैं। कई देश जो भारत के पक्ष में खड़े थे, अब चुप हैं। यह बदलाव भारत को लंबे समय तक परेशान करेगा।”

इतिहास का हवाला देते हुए

इतिहास का हवाला देते हुए उन्होंने कहा, “भारत सिर्फ औरंगजेब के शासनकाल में ही एकजुट था। बाकी समय वह कभी एक राष्ट्र नहीं रहा। इसके विपरीत, पाकिस्तान अल्लाह के नाम पर बना है और जब भी भारत से टकराव की स्थिति आती है, पूरा देश एकजुट हो जाता है।”

पहले भी दे चुके भारत विरोधी बयान

दरअसल, यह पहला मौका नहीं है जब आसिफ ने भारत को लेकर विवादित बयान दिया हो। तीन दिन पहले भी उन्होंने कहा था ” अगर अब की बार जंग हुई तो भारत अपने ही विमानों के मलबे में दब जाएगा। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म X पर लिखा कि “भारतीय लीडरशिप खोई हुई साख वापस पाने के लिए उकसावे की राजनीति कर रही है।” आसिफ के ये बयान पाकिस्तान की आंतरिक राजनीतिक अस्थिरता से ध्यान हटाने का हिस्सा हैं। हालांकि, भारत की ओर से अब तक इस बयान पर आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है।

 

Anushka Pandey

Content Writer

Anushka Pandey as a Anchor and Content writer specializing in Entertainment, Histroical place, and Politics. They deliver clear, accurate, and engaging content through a blend of investigative and creative writing. Bagi brings complex subjects to life, making them accessible to a broad audience.

Leave a Comment

Your email address will not be published.