कौन है भारत का सबसे अमीर यूट्यूबर?
ताज़ा रिपोर्ट के मुताबिक, तन्मय भट्ट ₹665 करोड़ की नेटवर्थ
टेक्निकल गुरुजी को पीछे छोड़ देश के सबसे अमीर यूट्यूबर बन गए हैं।
भुवन बम, कैरीमिनाटी को पीछे छोड़ तन्मय भट्ट बने देश के सबसे अमीर यूट्यूबर!
कभी AIB के जरिए लोगों को हंसाने वाले तन्मय आज भारत के टॉप डिजिटल क्रिएटर्स में बड़ा नाम बन चुके है।
सोशल मीडिया से बदली किस्मत
यूट्यूब और इंस्टाग्राम जैसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर कंटेंट बनाने वालों को लेकर एक समय पर ये धारणा थी कि इसमें न पढ़ाई की ज़रूरत है, न किसी खास योग्यता की।
लेकिन अब हालात पूरी तरह बदल चुके हैं। टेक इनफॉर्मर ने अपनी रिपोर्ट जारी कर यह साबित कर दिया है कि आज कंटेंट क्रिएटर्स करोड़ों में खेल रहे हैं।
रिपोर्ट में चौंकाने वाले आंकड़े
टेक इनफॉर्मर ने अपने X (Twitter) अकाउंट पर भारत के 10 सबसे अमीर यूट्यूबर्स की लिस्ट जारी की है।इस लिस्ट में भुवन बाम, टेक्निकल गुरुजी, कैरी मिनाटी, अमित भडाना जैसे बड़े नाम शामिल हैं।
लेकिन सबसे ऊपर है तन्मय भट्ट का नाम।
रिपोर्ट के मुताबिक, तन्मय की कुल नेटवर्थ ₹665 करोड़ रुपये बताई गई है,
जिससे उन्होंने कैरी मिनाटी, समय रैना, भुवन बाम और गौरव चौधरी (Technical Guruji) जैसे दिग्गजों को पीछे छोड़ दिया है।
कौन हैं तन्मय भट्ट?
तन्मय भट्ट का करियर यूट्यूब चैनल AIB से शुरू हुआ था,जिसने भारत में यूट्यूब कॉमेडी की परिभाषा बदल दी थी।2018 में AIB बंद होने के बाद तन्मय ने एक सोलो क्रिएटर के रूप में अपनी नई पहचान बनाई।
उन्होंने रिएक्शन वीडियो, लाइवस्ट्रीम्स और पॉडकास्ट्स के ज़रिए खुद को फिर से खड़ा किया।
आज तन्मय सिर्फ एक कॉमेडियन नहीं, बल्कि एक मल्टी-प्लेटफॉर्म एंटरप्रेन्योर बन चुके हैं।
उन्होंने यूट्यूब स्केच, पॉडकास्ट, ब्रांड पार्टनरशिप और लाइव इवेंट्स के ज़रिए अपने करियर को एक सफल बिजनेस मॉडल में बदल दिया है।
तन्मय भट्ट ने दी प्रतिक्रिया
टेक इनफॉर्मर की इस रिपोर्ट पर तन्मय ने अपनी प्रतिक्रिया देते हुए अपने X पोस्ट पर लिखते हुए कहा कि अगर मेरे पास इतने रुपए पड़े होते तो मैं यूट्यूब के मेम्बरशिप नहीं बेच रहा होता। तन्मय के इस पोस्ट पर उनके एक समर्थक ने मजाकिया अंदाज में लिखा कि तन्मय भाई अगर आपके पास इतने रुपए है तो प्लीज एक दो करोड़ रूपए मेरे मुंह पर भी फेंक के मार दो।
भारत के टॉप-10 सबसे अमीर यूट्यूबर्स
(Tech Informer रिपोर्ट के अनुसार)
1. तन्मय भट्ट – ₹665 करोड़
2. गौरव चौधरी (Technical Guruji) – ₹356 करोड़
3. समय रैना – ₹140 करोड़
4. कैरी मिनाटी (Ajey Nagar) – ₹131 करोड़
5. भुवन बाम (BB Ki Vines) – ₹122 करोड़
6. अमित भडाना – ₹80 करोड़
7. ट्रिगर्ड इंसान – ₹65 करोड़
8. ध्रुव राठी – ₹60 करोड़
9. रणवीर इलाहाबादिया (BeerBiceps) – ₹58 करोड़
10. सौरव जोशी – ₹50 करोड़
तेजी से बढ़ता डिजिटल मार्केट
एक रिपोर्ट के अनुसार, भारत का डिजिटल इन्फ्लुएंसर मार्केट 2026 तक ₹3,000 करोड़ रुपये को पार कर सकता है। इस ग्रोथ की मुख्य वजह देश में बढ़ती इंटरनेट पहुंच, Gen-Z व्यूअरशिप और सोशल मीडिया की लोकप्रियता है।
डेटा यह भी दिखाता है कि भारतीय यूट्यूबर्स अब मेनस्ट्रीम एंटरटेनमेंट सितारों के बराबर कमाई कर रहे हैं। इससे साफ है कि डिजिटल क्रिएटर्स सिर्फ मनोरंजन नहीं कर रहे, बल्कि एक नई आर्थिक शक्ति (Economic Force) के रूप में उभर रहे है ।