Fact Check
Search

पप्पू यादव ने चुनाव आयोग को कहा ‘बेशर्म’ , बीजेपी हेडक्वार्टर से तारीख जारी करने का लगाया आरोप

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के लिए चुनाव आयोग ने दो चरणों में मतदान की तारीखें घोषित कीं

बिहार चुनाव 2025: मतदान 6 और 11 नवंबर को, पर ‘ 14 को होगी काउंटिंग

कांग्रेस को झटका, शंकर स्वरूप पासवान ने जन सुराज का थामा हाथ

 

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 की तारीखों की घोषणा के तुरंत बाद राज्य में राजनीतिक हलचल तेज हो गई। 6 अक्टूबर को चुनाव आयोग ने दो चरणों में मतदान की तारीखें घोषित कीं। पहला चरण का चुनाव 6 नवंबर और दूसरा चरण 11 नवंबर, जबकि मतगणना 14 नवंबर को होगी। पप्पू यादव ने चुनाव आयोग को घेरते हुए आरोप लगाया है वहीं कांग्रेस को बड़ा झटका लगा जब शंकर स्वरूप पासवान ने सोमवार को जन सुराज पार्टी (जसुपा) की सदस्यता ग्रहण की।

पप्पू यादव ने चुनाव आयोग को कहा बेशर्म

वहीं, पूर्णिया सांसद पप्पू यादव ने चुनाव तारीखों की घोषणा पर सवाल उठाए। उन्होंने X पर लिखा “इतना बेशर्म चुनाव आयोग कभी नहीं देखा. जिस आयोग से निष्पक्षता की उम्मीद थी, उसने आज हर भ्रम तोड़ दिया. बीजेपी मुख्यालय से चुनाव कार्यक्रम भेजा गया, और मुख्य चुनाव आयुक्त ग्यानेश जी ने बस पढ़ दिया. बिहार का बच्चा-बच्चा जानता था कि चुनाव आयोग ने निष्पक्षता के बजाय राजनीतिक संकेतों के अनुसार कार्य किया। उनका आरोप है कि जैसे ही अधूरे मेट्रो का उद्घाटन हुआ, चुनाव तारीखों की घोषणा कर दी गई।

शंकर स्वरूप पासवान ने बताया कि वे प्रशांत किशोर की सोच और जन-समस्याओं के प्रति उनके सक्रिय नजरिए से प्रभावित होकर जसुपा में आए हैं। उन्होंने गांव-जवार की यात्रा के दौरान देखा कि किशोर किस तरह लोगों की समस्याओं को समझकर बिहार के विकास के लिए काम कर रहे हैं। शंकर बिहार यूथ कांग्रेस और एनएसयूआइ की बिहार इकाई में सचिव पद पर भी रहे। उन्होंने ‘पासवान चेतना मंच’ के माध्यम से अनुसूचित जाति के हित में कार्य किया है।

पड़ें संबंधित खबर

https://www.thelokdharma.com/blog/2025/10/06/40-%e0%a4%b8%e0%a4%be%e0%a4%b2-%e0%a4%ac%e0%a4%be%e0%a4%a6-%e0%a4%ac%e0%a4%bf%e0%a4%b9%e0%a4%be%e0%a4%b0-%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%82-%e0%a4%a6%e0%a5%8b-%e0%a4%ab%e0%a5%87%e0%a4%9c-%e0%a4%ae%e0%a5%87/

Anushka Pandey

Content Writer

Anushka Pandey as a Anchor and Content writer specializing in Entertainment, Histroical place, and Politics. They deliver clear, accurate, and engaging content through a blend of investigative and creative writing. Bagi brings complex subjects to life, making them accessible to a broad audience.

Leave a Comment

Your email address will not be published.