सोने के भाव 1.19 लाख रुपए के पार, चांदी भी 1.48 लाख प्रति किलो के करीब पहुंची
नई दिल्ली। सोना और चांदी दोनों की कीमतों में सोमवार को एक बार फिर तेज़ उछाल देखने को मिला है। इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) के मुताबिक, 24 कैरेट शुद्ध सोना अब 1,19,059 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है, जो शुक्रवार की तुलना में 2,105 रुपये की बढ़त है। वहीं चांदी का भाव भी बढ़कर 1,48,000 रुपये प्रति किलो से ऊपर हो गया है।
शुक्रवार (3 अक्टूबर) को 999 शुद्धता (24K) वाला सोना ₹1,16,954 प्रति 10 ग्राम था। सोमवार सुबह यह बढ़कर ₹1,19,059 प्रति 10 ग्राम हो गया, यानी ₹2,105 की छलांग के साथ ।
इस तरह, 22 कैरेट सोने का भाव 1,07,130 रुपये से बढ़कर 1,09,058 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया है। जेवर बनवाने के लिए 22 कैरेट सोना ही उपयुक्त माना जाता है।
चांदी के दामों में उछाल
शुक्रवार को चांदी की कीमत ₹1,45,610 प्रति किलो थी। सोमवार यह भाव बढ़कर ₹1,48,000 प्रति किलो से ऊपर पहुँच गया।
क्यों बढ़ रहे हैं सोने और चांदी के दाम?
बाज़ार विश्लेषकों के अनुसार, अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने की मांग बढ़ने, डॉलर में कमजोरी और वैश्विक आर्थिक अनिश्चितता, इन तीन कारणों से निवेशक सोने और चांदी की ओर अधिक झुकाव दिखा रहे हैं।
REEL SCROLL करने की आदत से दिमाग को हो सकता खतरा ! जानिए कैसे प्रभावित होती है, नींद और फोकस