टॉस से पहले ही बढ़ा मैदान का तापमान — टीम इंडिया ने दोहराया मेंस टीम वाला रुख, कहा “मैदान पर सिर्फ खेल, दोस्ती नहीं !”

महिलाओं ने दोहराया मेंस टीम का रुख
भारत और पाकिस्तान की महिला टीमों के बीच वर्ल्ड कप 2025 का हाई-वोल्टेज मुकाबला शुरू होते ही मैदान पर एक बड़ा विवाद देखने को मिला। टॉस के दौरान भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर और पाक कप्तान फातिमा सना आमने-सामने आईं, लेकिन दोनों ने हाथ नहीं मिलाया। यह नजारा देखकर दर्शक हैरान रह गए। यह वही रुख था जो हाल ही में भारतीय मेंस टीम ने एशिया कप में अपनाया था, जब उन्होंने पाकिस्तान टीम से टॉस और मैच के बाद हैंडशेक करने से मना कर दिया था।

BCCI की नीति, व्यक्तिगत मेलजोल से दूरी
सूत्रों के मुताबिक, भारतीय महिला टीम को भी बोर्ड की ओर से साफ निर्देश दिए गए हैं कि मैदान पर किसी भी तरह के व्यक्तिगत मेलजोल या दोस्ताना इशारों से बचा जाए। इसका मकसद सिर्फ “प्रोफेशनल एप्रोच” बनाए रखना बताया जा रहा है। हालांकि, यह फैसला सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया है—कुछ लोग इसे देशभक्ति का प्रतीक बता रहे हैं, तो कुछ खेलभावना के खिलाफ मान रहे हैं।
भारत का रिकॉर्ड बेदाग, पाकिस्तान पर भारी
अगर प्रदर्शन की बात करें तो भारत का पलड़ा अब भी भारी है। टीम इंडिया ने पाकिस्तान के खिलाफ अब तक खेले गए सभी 11 वनडे मैचों में जीत दर्ज की है। हरमनप्रीत की अगुआई में भारतीय टीम इस बार भी जीत की प्रबल दावेदार मानी जा रही है।
दीपिका पादुकोण और रणबीर कपूर की एयरपोर्ट की मुलाकात ने सोशल मीडिया पर मचाया तहलका 2025