Search

मराठा” की जगह लिख दिया पराठा”! उदयपुर यूनिवर्सिटी की गलती पर बवाल ,एबीवीपी ने किया घेराव

“मराठा” की जगह लिख दिया पराठा”! उदयपुर यूनिवर्सिटी की गलती पर बवाल ,एबीवीपी ने किया घेराव

 

 

 

 

उदयपुर: राजस्थान के उदयपुर स्थित मोहनलाल सुखाड़िया यूनिवर्सिटी में बीए फोर्थ सेमेस्टर के इतिहास प्रश्न पत्र में एक बड़ी गलती सामने आई है। प्रश्न पत्र में “मराठा” की जगह “पराठा” लिखा गया, जिसके बाद विवाद खड़ा हो गया।

छात्रों का आरोप है कि विश्वविद्यालय के पहले प्रश्न पत्र में कई सवाल आउट ऑफ सिलेबस थे और टाइपिंग में भी कई गलतियां थीं, जिससे उन्हें परीक्षा के दौरान परेशानी झेलनी पड़ी।

एबीवीपी का विरोध और परीक्षा नियंत्रक का इस्तीफा

इस गलती को लेकर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) ने जमकर विरोध किया। एबीवीपी के महानगर मंत्री पुष्पेंद्र सिंह राठौड़ ने बताया कि छात्र प्रतिनिधियों ने इस लापरवाही पर विश्वविद्यालय के रजिस्ट्रार से जवाब मांगा, लेकिन अब तक कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली।

इसके बाद छात्र प्रतिनिधियों ने परीक्षा नियंत्रक पी.एस. राजपूत से मुलाकात की और उनसे इस मामले पर सवाल किए। राजपूत ने जांच करने का आश्वासन दिया था, लेकिन कोई ठोस कार्रवाई न होने पर मामला और भड़क गया।

बढ़ते विवाद के बीच परीक्षा नियंत्रक पी.एस. राजपूत ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया। रजिस्ट्रार वृद्धिचंद गर्ग ने पुष्टि की है कि राजपूत ने लिखित रूप से इस्तीफा दिया है और इसे विश्वविद्यालय स्तर पर आगे की प्रक्रिया के लिए भेजा जाएगा।

फिलहाल विश्वविद्यालय प्रशासन ने छात्र प्रतिनिधियों और छात्रों से दो दिन का समय मांगते हुए जांच के बाद समाधान निकालने का आश्वासन दिया है।

क्या था प्रश्न पत्र:

यह प्रश्न पत्र “हिस्ट्री ऑफ इंडिया विषय के अंतर्गत था। लेकिन इसमें 1857 की क्रांति और इंडियन काउंसिल एक्ट जैसे विषयों पर सवाल पूछे गए, जो कोर्स के बाहर थे।
जानकारी के अनुसार, सुखाड़िया यूनिवर्सिटी में लगभग 5000 से ज्यादा प्राइवेट छात्र शनिवार से परीक्षा दे रहे हैं। 60 सेंटरों पर परीक्षाएं आयोजित की गई हैं और अभी चार प्रश्न पत्र शेष हैं।
प्रश्न पत्र में हुई इस गड़बड़ी को लेकर छात्रों और शिक्षकों के बीच असंतोष का माहौल बना हुआ है।

admin

Hi I am admin

Leave a Comment

Your email address will not be published.