Fact Check
Search

कर्ज से बचने के लिए नकली मौत की साजिश: भाजपा नेता के बेटे का चौंकाने वाला मामला

1.40 करोड़ कर्ज से बचने के लिए बनाई नकली मौत की योजना

10 दिन तक चला रेस्क्यू ऑपरेशन, पुलिस ने बदला जांच का एंगल

 

मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिले में भाजपा नेता महेश सोनी के बेटे विशाल सोनी ने 1.40 करोड़ रुपए के कर्ज से बचने के लिए अपनी मौत की झूठी कहानी रच दी। कार को नदी में गिराकर वह महाराष्ट्र भाग गया और कई दिनों तक वहां छुपा रहा। पुलिस ने कैसे खोज निकाला जानिए 

मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिले से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां भाजपा नेता महेश सोनी के बेटे विशाल सोनी ने भारी कर्ज से बचने के लिए अपनी मौत की झूठी साजिश रच डाली

 

कैसे रची साजिश

जानकारी के मुताबिक, विशाल सोनी पर करीब 1.40 करोड़ रुपए का कर्ज था। उनके पास छह ट्रक और दो पब्लिक व्हीकल हैं, जिन पर यह बकाया चल रहा था। कर्ज से छुटकारा पाने के लिए परिजनों ने उन्हें सुझाव दिया कि अगर मृत्यु प्रमाण पत्र बन जाए तो बैंक का कर्ज माफ हो सकता है।

इसी प्लान के तहत 5 सितंबर को विशाल ने गोपालपुर में ढाबे पर खड़े एक ट्रक से भाड़ा लिया और कार को नदी किनारे ले जाकर उसमें धक्का दे दिया। बिना मुंडेर वाले पुल से कार सीधे नदी में जा गिरी। इसके बाद वह इंदौर जा रही बस में सवार होकर वहां से निकल गया और फिर महाराष्ट्र पहुंचकर शिरडी और शनि शिंगणापुर में घूमता रहा।

 

पुलिस की छानबीन और खुलासा

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने काली सिंध नदी में रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। कार को बाहर निकाला गया, लेकिन विशाल का कोई सुराग नहीं मिला। लगातार 10 दिन तक सर्च ऑपरेशन चलता रहा। आठवें दिन भी शव न मिलने पर पुलिस ने मामले को दूसरे एंगल से जांचना शुरू किया और मोबाइल की लोकेशन निकाली।

चौंकाने वाली बात यह रही कि विशाल सोनी महाराष्ट्र के संभाजीनगर जिले के फर्दापुर थाना क्षेत्र के प्रतापपुर गांव में जिंदा मिला। पुलिस ने महाराष्ट्र पुलिस की मदद से उसे पकड़ लिया और पूरी साजिश का पर्दाफाश हुआ।

पिता भी शामिल थे साजिश में

जांच में यह भी सामने आया कि भाजपा नेता महेश सोनी को भी इस प्लान की पूरी जानकारी थी। जैसे ही उन्हें पता चला कि कहानी बेनकाब हो गई है, वे नए नाटक के साथ कपड़े फाड़कर धूल में लोटने लगे और अंततः फर्दापुर थाने में आत्मसमर्पण कर दिया।

admin

Hi I am admin

Leave a Comment

Your email address will not be published.