Search

टोल पर अब ‘कैश’ यानी डबल चार्ज! बिना FASTag गाड़ियों को देना होगा दोगुना चार्ज जाने क्या है नए नियम 2025 

टोल पर अब ‘कैश’ यानी डबल चार्ज! बिना FASTag गाड़ियों को देना होगा दोगुना चार्ज जाने क्या है नए नियम 

FASTag

सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय ने नेशनल टोल पेमेंट को आसान और डिजिटल बनाने के लिए नया नियम जारी किया है। अब टोल पर नगद भुगतान करने वाले वाहन मालिकों को बड़ा झटका लग सकता है, वहीं यूपीआई से भुगतान करने वालों को राहत मिलेगी। नए नियम के अनुसार, यूपीआई से भुगतान करने पर केवल 1.25 गुना चार्ज देना होगा।

 

मंत्रालय ने स्पष्ट किया है कि जिन वाहन मालिकों के पास अभी तक FASTag नहीं है और वे नगद में टोल देते रहे हैं, उनके लिए अब FASTag बनवाना जरूरी हो गया है। सरकार का उद्देश्य है कि टोल प्लाजा पर कैश ट्रांजैक्शन को कम किया जाए और डिजिटल पेमेंट को बढ़ावा दिया जाए।

 

 

 

कैश से भुगतान करना हुआ महंगा

 

15 नवंबर 2025 से लागू होने वाले इस नियम के अनुसार, यदि कोई वाहन बिना FASTag या नगद में टोल का भुगतान करता है, तो उसे टोल का दोगुना चार्ज देना पड़ेगा।

इससे बिना FASTag वाली गाड़ियों के खर्चे बढ़ सकते हैं। उदाहरण के तौर पर, अगर किसी गाड़ी का टोल ₹100 है, तो कैश में ₹200 चुकाने होंगे।

 

UPI से पेमेंट पर राहत

 

जिन वाहन मालिकों के पास FASTag नहीं है, लेकिन वे टोल पर UPI से भुगतान करते हैं, उन्हें केवल 1.25 गुना शुल्क देना होगा।

उदाहरण के तौर पर, यदि किसी टोल की दर ₹100 है, तो UPI भुगतान पर ₹125 देने होंगे।

इससे यात्रियों को कैश भुगतान की तुलना में ₹75 की बचत होगी, साथ ही टोल प्लाजा पर समय की भी बचत होगी।

 

सरकार ने क्या कहा ?

 

सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय ने बताया कि टोल टैक्स के इन नए नियमों का उद्देश्य केवल पैसों की बचत नहीं, बल्कि टोल कलेक्शन में पारदर्शिता लाना, डिजिटल पेमेंट को बढ़ावा देना और हाइवे पर यात्रा को आसान बनाना है।

 

कैश से भुगतान करने वालों की वजह से न केवल उनका, बल्कि अन्य यात्रियों का भी टोल पर समय बर्बाद होता है। कई बार इससे घंटों जाम लग जाता है और यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ता है।

 

 

सालाना FASTag पास की कीमत 

 

सरकार ने यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए सालाना FASTag पास की नई सुविधा शुरू की है। यह पास ₹3,000 में उपलब्ध होगा और एक वर्ष तक वैध रहेगा। इस वार्षिक पास के तहत वाहन मालिक साल में 200 बार तक टोल प्लाजा पार कर सकते हैं।

 

अगर इसे औसतन देखा जाए, तो प्रत्येक टोल पार करने पर करीब ₹15 का खर्च आएगा। इससे न केवल यात्रा की लागत कम होगी, बल्कि बार-बार FASTag रिचार्ज करने या टोल बूथ पर रुकने की झंझट से भी राहत मिलेगी।

 

यह कदम उन लोगों के लिए विशेष रूप से लाभकारी होगा जो नियमित रूप से हाईवे पर सफर करते हैं, क्योंकि इससे उनकी यात्रा अधिक सुविधाजनक बन जाएगी।

Fastag Annual Pass 2025 : नेशनल हाईवे पर आपको कितना फायदा?

admin

Hi I am admin

Leave a Comment

Your email address will not be published.