आखिर रोहित शर्मा से क्यों छीन ली वनडे कप्तानी ! इस फैसले के क्या है मायने
शुभमन गिल बने नए कप्तान

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ आगामी वनडे सीरीज़ के लिए टीम का ऐलान कर दिया है। शुभमन गिल को नया वनडे कप्तान बनाया गया है। गिल पहले से ही टेस्ट टीम की कमान संभाल रहे हैं, और अब उन्हें वनडे टीम की जिम्मेदारी भी दी गई है।
वहीं, रोहित शर्मा और विराट कोहली टीम में शामिल तो हैं, लेकिन रोहित से वनडे की कप्तानी वापस ले ली गई है।
क्यों छीनी गई रोहित शर्मा से कप्तानी
मुख्य चयनकर्ता अजीत आगरकर ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा,
“तीनों फॉर्मेट के लिए तीन अलग-अलग कप्तान बनाना व्यावहारिक नहीं था।
भविष्य की योजना को देखते हुए हमने गिल को दो फॉर्मेट (टेस्ट और वनडे) की कप्तानी सौंपी है।”
ऐसा माना जा रहा है कि रोहित शर्मा और विराट कोहली का 2027 वनडे विश्व कप में खेलना अभी तय नहीं है। इसलिए हमने शुभमन गिल को कप्तान बनाया है।
रोहित से इस बारे में बात कर ली गई है और उन्होंने बोर्ड के फैसले का सम्मान किया है।”
रोहित-विराट की जोड़ी की वापसी
रोहित शर्मा और विराट कोहली की जोड़ी 9 मार्च को हुई चैंपियंस ट्रॉफी फाइनल के बाद पहली बार एक साथ मैदान पर उतरने जा रही है।
दोनों खिलाड़ी अब ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज़ में खेलते नज़र आएंगे।
रोहित शर्मा का वनडे कप्तानी रिकॉर्ड
रोहित शर्मा ने साल 2021 में दक्षिण अफ्रीका दौरे से पहले विराट कोहली से वनडे कप्तानी संभाली थी।
अब वही जिम्मेदारी उनसे शुभमन गिल को सौंप दी गई है।
रोहित ने अब तक 56 वनडे मैचों में भारत की कप्तानी की है —
जीते: 42
हारे: 12
टाई: 1
नो रिजल्ट: 1
शुभमन गिल का वनडे करियर
शुभमन गिल ने अब तक 55 वनडे इंटरनेशनल मैच खेले हैं,जिनमें उन्होंने 2775 रन बनाए हैं और 8 शतक जड़े हैं। यह पहला मौका होगा जब वे वनडे टीम की कप्तानी करेंगे।
भारत की वनडे टीम
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए घोषित भारतीय टीम में शुभमन गिल को कप्तान बनाया गया है, जबकि श्रेयस अय्यर उपकप्तान की भूमिका निभाएंगे। टीम में रोहित शर्मा, विराट कोहली और केएल राहुल (विकेटकीपर) जैसे अनुभवी खिलाड़ी शामिल हैं। इसके अलावा अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर और नीतीश कुमार रेड्डी ऑलराउंडर के तौर पर टीम का हिस्सा हैं। गेंदबाजी विभाग में कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, अर्शदीप सिंह, प्रसिद्ध कृष्णा और हर्षित राणा को जगह दी गई है। युवा बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल और विकेटकीपर बल्लेबाज ध्रुव जुरैल भी टीम में शामिल किए गए हैं।