Fact Check
Search

सीमा पर टकराव, दिल्ली में बातचीत! आखिर क्या प्लान लेकर आ रहे हैं बांग्लादेश के आर्मी चीफ?

सीमा विवाद और घुसपैठ के साए में होगी मुलाकात – दिल्ली में संयुक्त राष्ट्र शांति मिशन सम्मेलन में शामिल होंगे 30 देशों के शीर्ष सैन्य अधिकारी

सीमा पर टकराव
सीमा पर टकराव

बांग्लादेश के सेनाध्यक्ष जनरल वकार-उज-जमान इस महीने भारत आने वाले हैं। बताया जा रहा है कि अपने दौरे के दौरान वे सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी से मुलाकात कर सकते हैं। जनरल जमान 14 और 15 अक्तूबर को नई दिल्ली में होने वाले संयुक्त राष्ट्र शांति मिशन पर आधारित अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में हिस्सा लेंगे।

इस दो दिवसीय सम्मेलन में दुनिया के करीब 30 देशों के सैन्य प्रमुख शामिल होंगे। सेना के लेफ्टिनेंट जनरल राकेश कपूर ने कहा कि यह मंच वैश्विक स्तर पर शांति और स्थिरता बनाए रखने की दिशा में सेनाओं के साझा अनुभव और सहयोग को मजबूत करेगा। उन्होंने बताया कि “सम्मेलन में दो मुख्य सत्र होंगे पहला संयुक्त राष्ट्र शांति अभियानों की क्षमता और संसाधनों को बढ़ाने पर, और दूसरा शांति अभियानों में आधुनिक तकनीक की भूमिका पर केंद्रित रहेगा।”

बांग्लादेश के सेनाध्यक्ष का यह भारत दौरा ऐसे समय हो रहा है जब दोनों देशों के बीच सीमाई मुद्दों को लेकर तनाव बना हुआ है। हाल ही में बांग्लादेश ने भारत की सीमा बाड़बंदी का विरोध किया था। इसके अलावा घुसपैठ को लेकर भी दोनों देशों के सुरक्षा बलों में मतभेद देखने को मिले हैं।

हालांकि, बांग्लादेश सेना के मीडिया विंग (ISPR) ने फिलहाल इस दौरे की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। उनका कहना है कि जैसे ही कार्यक्रम तय होगा, उसकी जानकारी साझा की जाएगी।

गौरतलब है कि संयुक्त राष्ट्र शांति अभियानों में भारत और बांग्लादेश दोनों ही अग्रणी भूमिका निभा रहे हैं। फिलहाल भारत के 5,373 और बांग्लादेश के 5,685 सैनिक दुनिया के अलग-अलग देशों में तैनात हैं। यानी इस क्षेत्र में बांग्लादेश भारत से एक कदम आगे है।

 

एयर चीफ बोले – पाकिस्तान के दावे सिर्फ़ ‘कहानियाँ’, हमने ऐसे तबाह किए उनके रडार और कमांड सेंटर!

 

Anushka Pandey

Content Writer

Anushka Pandey as a Anchor and Content writer specializing in Entertainment, Histroical place, and Politics. They deliver clear, accurate, and engaging content through a blend of investigative and creative writing. Bagi brings complex subjects to life, making them accessible to a broad audience.

Leave a Comment

Your email address will not be published.