Fact Check
Search

वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले टेस्ट में बुमराह ने रचा इतिहास! ऐसा करने वाले पहले खिलाड़ी

जसप्रीत बुमराह ने वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले टेस्ट में भारत में 50 विकेट पूरे कर इतिहास रचा।

सिर्फ 24 पारियों में उन्होंने यह रिकॉर्ड हासिल कर जवागल श्रीनाथ की बराबरी की।

जसप्रीत बुमराह ने वेस्टइंडीज के खिलाफ चल रही टेस्ट सीरीज के पहले दिन ही अपना शानदार प्रदर्शन दिखाया है। बुमराह ने पहले दिन ही वेस्टइंडीज के तीन बल्लेबाजों को पवेलियन का रास्ता दिखाया। बुमराह ने 14 ओवर में 42 रन देकर तीन विकेट लिए। इसी के साथ बुमराह ने अहमदाबाद में चल रहे मुकाबले में एक और रिकॉर्ड बनाया है। ऐसा करने वाले वे पहले भारतीय खिलाड़ी बन गए।

क्या है नया रिकॉर्ड

जसप्रीत बुमराह ने वेस्टइंडीज के खिलाफ मुकाबले में पहला विकेट लेते ही भारत में अपने टेस्ट क्रिकेट में 50 विकेट पूरे कर लिए। बुमराह ने भारत में 50 विकेट पूरे करने के लिए 1747 गेंदें फेंकी, जो कि भारत में 50 विकेट लेने वाले किसी भी तेज गेंदबाज द्वारा फेंकी गई सबसे कम गेंदें हैं। बुमराह ने यह रिकॉर्ड मात्र 24 पारियों में हासिल किया।

बुमराह ने की इस दिग्गज की बराबरी

24 पारियों में 50 विकेट लेने के बाद बुमराह ने भारत के दिग्गज गेंदबाज जवागल श्रीनाथ की बराबरी की है। इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर पूर्व कप्तान कपिल देव का नाम है, जिन्होंने भारत में 50 विकेट पूरे करने के लिए 25 पारियां ली थीं। वहीं तीसरे नंबर पर इशांत शर्मा और मोहम्मद शमी का नाम है, जिन्होंने 27-27 पारियों में 50 विकेट पूरे किए।

admin

Hi I am admin

Leave a Comment

Your email address will not be published.