Search

EMI पर राहत नहीं ! RBI MPC ने रेपो रेट 5.5% पर बरकरार रखा

EMI पर राहत नहीं ! RBI MPC ने रेपो रेट 5.5% पर बरकरार रखा

 

MPC बैठक में नहीं हुआ बदलाव, ईएमआई पर असर नहीं पड़ेगा

 

भारतीय रिज़र्व बैंक (RBI) की मौद्रिक नीति समिति (MPC) की बैठक खत्म हो गई है। गवर्नर संजय मल्होत्रा ने बैठक के नतीजे साझा करते हुए बताया कि इस बार भी रेपो रेट 5.5% पर बरकरार रखा गया है।

रेपो रेट स्थिर, लोन की ईएमआई जस की तस

  • रेपो रेट: 5.5%
  • SDF रेट: 5.25%
  • MSF रेट: 5.75%

    सभी सदस्यों ने रेपो रेट यथावत रखने पर अपनी सहमति जताई है। इसका सीधा असर आम जनता पर पड़ेगा जिससे ,लोन की ईएमआई पहले जैसी ही रहेगी, यानी न तो सस्ती होगी और न महंगी।

जीडीपी अनुमान बढ़ा

FY26 के लिए जीडीपी ग्रोथ का अनुमान 6.5% से बढ़ाकर 6.8% किया गया।

पहली तिमाही का प्रदर्शन उम्मीद से बेहतर रहा।

घरेलू मांग और सर्विस सेक्टर मजबूत बने हुए हैं।

महंगाई दर में कमी का अनुमान

FY26 के लिए CPI महंगाई अनुमान 3.1% से घटाकर 2.6% किया गया।

FY27 की पहली तिमाही का अनुमान 4.9% से घटाकर 4.5%।

GST रेशनलाइजेशन से महंगाई पर राहत मिलने की उम्मीद।

हालांकि अंतरराष्ट्रीय हालात से दबाव बना रह सकता है।

 

गवर्नर के अहम बयान

अच्छे मॉनसून और खरीफ की बुआई से अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी।

खाद्य कीमतों में गिरावट से महंगाई पर असर।

विदेशी मुद्रा भंडार 26 सितंबर तक $70,200 करोड़ रहा।

जुलाई में एफडीआई (FDI) 38 महीने के उच्च स्तर पर पहुंचा।

रुपया स्थिरता के लिए जरूरत पड़ने पर RBI कदम उठाएगा।

 

ग्राहकों के लिए नई सुविधा

ओम्बड्समैन स्कीम का दायरा बढ़ाया गया।

अब ग्रामीण सहकारी बैंक भी इसके तहत आएंगे।

छोटे शहर और गांव के ग्राहक भी सीधे शिकायत दर्ज कर सकेंगे।

इस बार भी आम लोगों को ईएमआई में राहत नहीं मिली। हालांकि, अर्थव्यवस्था और जीडीपी ग्रोथ से जुड़ी अच्छी खबरों ने बाजार को थोड़ी राहत जरूर दी है।

admin

Hi I am admin

Leave a Comment

Your email address will not be published.