Fact Check
Search

मुंबई हमले के बाद कांग्रेस नेताओं ने नहीं दी पाक पर हमले की अनुमति- चिदंबरम का बड़ा कबूलनामा!

’26/11 के बाद पाकिस्तान पर कारवाई नहीं करने को लेकर बीजेपी ने कांग्रेस और चिदंबरम पर साधा निशाना ‘

मुंबई हमले

बिहार और दिल्ली की राजनीतिक बहस में फिर 26/11 मुंबई आतंकी हमलों को लेकर आरोप-प्रत्यारोप बढ़ गए हैं। बीजेपी ने कांग्रेस और पूर्व केंद्रीय गृह मंत्री पी. चिदंबरम पर निशाना साधा। बीजेपी का कहना है कि चिदंबरम और यूपीए सरकार ने आतंकी हमलों के बाद पाकिस्तान पर सैन्य कार्रवाई नहीं की, जबकि देश को उस समय सख्त कदम उठाने की आवश्यकता थी।

– राजनीति गलियारों में बयान बाजी

पूर्व गृहमंत्री पी. चिदंबरम ने एक टीवी इंटरव्यू में कहा कि “मुंबई हमलों के तुरंत बाद उनके मन में पाकिस्तान पर कार्रवाई का विचार आया था। उन्होंने बताया कि तत्कालीन प्रधानमंत्री और अन्य वरिष्ठ नेताओं से चर्चा के बाद, अंतरराष्ट्रीय दबाव और विदेश मंत्रालय की सलाह के कारण यूपीए सरकार ने युद्ध जैसे कदम से परहेज किया। चिदंबरम ने कहा, “पूरी दुनिया दिल्ली आई थी यह कहने कि युद्ध मत शुरू कीजिए। अमेरिकी विदेश मंत्री कोंडोलीजा राइस हमले के कुछ ही दिन बाद दिल्ली आईं और उन्होंने भी यही कहा।”

– बीजेपी का पलटवार

केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी ने कहा कि “चिदंबरम ने स्वीकार किया कि 26/11 को गलत तरीके से हैंडल किया गया। बीजेपी प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी ने कहा कि चिदंबरम चाहते थे कि पाकिस्तान पर कार्रवाई हो, लेकिन तत्कालीन पार्टी नेतृत्व ने अनुमति नहीं दी। शहजाद पूनावाला ने आरोप लगाया कि यूपीए सरकार अमेरिकी दबाव में काम कर रही थी और पाकिस्तान को बार-बार ‘क्लीन चिट’ दी गई।”

– कांग्रेस पर आरोप

बीजेपी ने यह भी कहा कि कांग्रेस ने 26/11 और 2007 के समझौता एक्सप्रेस धमाकों पर पाकिस्तान को संरक्षण दिया और ‘हिंदू आतंक’ का नैरेटिव की कहानी गढ़ी। साथ ही यूपीए पर पाकिस्तान को ‘मोस्ट फेवर्ड नेशन’ (MFN) का दर्जा देने और भारत की सैन्य प्रतिक्रिया पर सवाल उठाने का आरोप लगाया गया।

 

अशोक चौधरी पर आरोप, बेटी शांभवी ने प्रशांत किशोर पर बोला हमला

POK में बगावत ! इस्लामाबाद से भेजे 3000 सैनिक, शौकत नवाज मीर ने की बड़ी बगावत 

Anushka Pandey

Content Writer

Anushka Pandey as a Anchor and Content writer specializing in Entertainment, Histroical place, and Politics. They deliver clear, accurate, and engaging content through a blend of investigative and creative writing. Bagi brings complex subjects to life, making them accessible to a broad audience.

Leave a Comment

Your email address will not be published.