Fact Check
Search

पुरी में शर्मनाक वारदात: बलिहारचंडी मंदिर के पास 19 वर्षीय छात्रा से गैंगरेप, तीन आरोपी गिरफ्तार

पुरी में शर्मनाक वारदात: बलिहारचंडी मंदिर के पास 19 वर्षीय छात्रा से गैंगरेप, तीन आरोपी गिरफ्तार

ओडिशा के पुरी जिले में बलिहारचंडी मंदिर के पास 19 वर्षीय छात्रा के साथ सामूहिक दुष्कर्म की वारदात हुई। पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है, बाकी की तलाश जारी। घटना ने पर्यटन स्थल की सुरक्षा पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

ओडिशा के पुरी से एक बेहद शर्मनाक घटना सामने आई है, जिसने मानवता को झकझोर कर रख दिया। जिले के ब्रह्मगिरी थाना क्षेत्र स्थित बलिहारचंडी मंदिर के पास समुद्र तट के किनारे एक 19 वर्षीय कॉलेज छात्रा के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया गया।
कैसे हुई वारदात?
सूत्रों के मुताबिक पीड़िता अपने एक पुरुष मित्र के साथ मंदिर गई थी। बलिहारचंडी मंदिर समुद्र तट से लगभग 500 मीटर दूर स्थित है। मंदिर के पास स्थित जंगल में पहले से मौजूद आरोपियों ने दोनों को रोका और उनका वीडियो बना लिया। इसके बाद उन्होंने पैसे की मांग करते हुए ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया। जब युवती और उसके मित्र ने पैसे देने से इनकार कर दिया, तो आरोपियों ने युवक को बांध दिया और दो आरोपियों ने छात्रा के साथ दरिंदगी की।

पुलिस कार्रवाई

पुरी के एसपी प्रतीक सिंह ने बताया कि वारदात के बाद पीड़िता दो दिनों तक सदमे में रही। हिम्मत जुटाकर उसने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने तेजी दिखाते हुए अब तक तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और बाकी की तलाश जारी है। अधिकारियों ने आश्वासन दिया है कि आरोपियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी।

पर्यटन स्थल पर सवाल

पुरी बीच लंबे समय से देश-विदेश के पर्यटकों के लिए आकर्षण का केंद्र रहा है। जगन्नाथ मंदिर के दर्शन के बाद हजारों लोग यहां घूमने आते हैं। लेकिन इस तरह की घटनाएं न केवल पर्यटकों बल्कि खासकर महिलाओं की सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े करती हैं। स्थानीय लोग लगातार प्रशासन से समुद्र तट और मंदिर क्षेत्रों के आसपास सुरक्षा बढ़ाने की मांग करते रहे है।

Leave a Comment

Your email address will not be published.