Search

कैसे होती है बांग्लादेश में दुर्गा पूजा, इस बार की क्या है खास तैयारी ?

बांग्लादेश में दुर्गा पूजा की धूम

बांग्लादेश में इस साल दुर्गा पूजा 33,350 पंडालों में धूमधाम से मनाई जा रही है।

करीब दो लाख सुरक्षाकर्मी तैनात, शांति बनाए रखने के लिए कड़े इंतज़ाम। जानें पूरी खबर।

बांग्लादेश में रविवार से हिंदू समुदाय का सबसे बड़ा त्योहार, दुर्गा पूजा शुरू हो गया है। राजधानी ढाका के ढाकेश्वरी नेशनल मंदिर समेत देशभर के पंडालों में भक्तों की भीड़ उमड़ने लगी। मंदिरों और पंडालों में शंख, घंटियों और आवाज़ से वातावरण भक्तिमय हो गया। महा षष्ठी के साथ पांच दिन चलने वाले इस पर्व का शुभारंभ हो चुका है ।

पंडालों की संख्या बढ़ी

बांग्लादेश पूजा ‘सेलिब्रेशन काउंसिल’ के अध्यक्ष बसुदेव धर के अनुसार इस साल पूजा पंडालों की संख्या पिछले साल से अधिक है। देशभर में करीब 33,350 मंडपों में पूजा की जा रही है। उन्होंने कहा कि पूजा को लेकर सरकार और प्रशासन का पूरा सहयोग मिल रहा है और सुरक्षा व्यवस्था भी संतोषजनक है। हालांकि अब तक 11 जगहों से कुछ छोटी-मोटी दिक्कतों की खबरें आई थीं, लेकिन वहां तुरंत कार्रवाई कर दोषियों को गिरफ्तार कर लिया गया।

दो लाख से ज्यादा सुरक्षाकर्मी तैनात

त्योहार को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने के लिए सरकार ने बड़े स्तर पर सुरक्षा इंतज़ाम किए हैं। करीब दो लाख पैरा मिलिट्री के अंसार जवान, 15,000 से ज्यादा बॉर्डर गार्ड बांग्लादेश (BGB) के जवान और 70,000 पुलिसकर्मी ड्यूटी पर तैनात किए गए हैं। गृह सलाहकार सेवानिवृत्त लेफ्टिनेंट जनरल एम. जहांगीर आलम चौधरी ने कहा कि पूजा के दौरान किसी तरह की गड़बड़ी न हो, इसके लिए सुरक्षा बल पूरी सतर्कता से काम कर रहे हैं।”

अफवाहों पर सख्ती

आलम चौधरी ने चेतावनी दी और कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना की सत्ता से हटाए गए फासीवादी शासन के सहयोगी अफवाह फैलाकर माहौल बिगाड़ने की कोशिश कर सकते हैं। उन्होंने मीडिया से अपील की कि किसी भी तरह की गलत जानकारी का तुरंत खंडन किया जाए, ताकि त्योहार शांति और खुशियों के साथ संपन्न हो सके।

Anushka Pandey

Content Writer

Anushka Pandey as a Anchor and Content writer specializing in Entertainment, Histroical place, and Politics. They deliver clear, accurate, and engaging content through a blend of investigative and creative writing. Bagi brings complex subjects to life, making them accessible to a broad audience.

Leave a Comment

Your email address will not be published.