अक्षय कुमार की फिल्म ‘जॉली एलएलबी 3’ ने बॉक्स ऑफिस पर धूम।
रिलीज़ के पहले हफ्ते में 90 करोड़ की कमाई के साथ फिल्म अक्षय की कोविड के बाद की 5वीं सबसे बड़ी हिट बन गई। पढ़ें फिल्म की सफलता।
अक्षय कुमार के लिए बॉक्स ऑफिस पर लंबे समय से मुश्किलें चल रही थीं, लेकिन अब वह धीरे-धीरे वापसी करते नज़र आ रहे हैं। अरशद वारसी, सौरभ शुक्ला और निर्देशक सुभाष कपूर के साथ उनकी हाल ही में रिलीज़ हुई फिल्म ‘जॉली एलएलबी 3’ ने अच्छी शुरुआत की है और कमाई के मामले में पिछली कई फिल्मों को पीछे छोड़ दिया है।
अक्षय कुमार और अरशद वारसी की ‘जॉली एलएलबी 3’ बॉक्स ऑफिस पर लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रही है। 19 सितंबर को रिलीज़ हुई इस फिल्म ने अब तक 90 करोड़ रुपये से की कमाई कर ली है । इस कमाई के साथ यह अक्षय कुमार की कोविड के बाद की 5वीं सबसे बड़ी हिट फिल्म बन गई है। इस फिल्म राम सेतु (74.7 करोड़), सम्राट पृथ्वीराज (68.25 करोड़) और बच्चन पांडे (51.04 करोड़) जैसी फिल्मों को पीछे छोड़ दिया है।
फिल्म को अगले वीकेंड में और अच्छा प्रदर्शन करना होगा तब जाकर यह अक्षय की चौथी सबसे बड़ी हिट फिल्म बनेगी। अच्छी बात यह है कि इसके सामने फिलहाल कोई बड़ी हिंदी रिलीज़ नहीं हुई है।
विदेशी बाज़ारों में भी फिल्म ने अच्छा प्रदर्शन किया है। अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया, न्यूज़ीलैंड, जर्मनी और यूके जैसे देशों में इस फिल्म को अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। यही कारण है कि एक हफ़्ता पूरा होने से पहले ही अक्षय कि इस फिल्म की वर्ल्डवाइड कमाई 100 करोड़ पार कर चुकी है।
इस फिल्म की सफलता के बाद अक्षय अब ‘भूत बंगला’ और प्रियदर्शन की ‘हैवान’ जैसी फिल्मों में नज़र आएंगे। वहीं, ‘टशन’ के बाद वह पहली बार सैफ अली खान के साथ फिर से स्क्रीन शेयर करते दिखेंगे।