राहुल गांधी को सीने में गोली मारने की धमकी! कांग्रेस ने अमित शाह को लिखा लेटर, FIR दर्ज
नई दिल्ली। राहुल गांधी को एक टीवी बहस के दौरान गोली मारने की धमकी दिए जाने की घटना ने राजनीतिक माहौल गरमा दिया है। कांग्रेस ने इस मामले को सार्वजनिक रूप से उठाया और ग्रह मंत्री अमित शाह को लेटर लिख एक्शन लेने की मांग की।
धमकी क्या थी और किसने दी?
दैनिक भास्कर के अनुसार, केरल के एक टीवी चैनल पर लद्दाख हिंसा पर बहस के दौरान पूर्व ABVP नेता पिंटू महादेव (जो अक्सर भाजपा की और से बहसों में भाग लेते हैं) ने कहा “राहुल गांधी को सीने में गोली मार दी जाएगी।”
कांग्रेस ने इस बयान को क्रूर करार दिया है और कहा है कि इस तरह की धमकी लोकतंत्र और सुरक्षा व्यवस्था को झकझोरती है।
कांग्रेस का पत्र और मांगे
कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल ने 28 सितंबर को गृहमंत्री अमित शाह को पत्र लिखा, जिसमें उन्होंने कहा है कि यदि भाजपा प्रवक्ता के खिलाफ तत्काल कार्रवाई नहीं की गई, तो हिंसा को सामान्य ठहराने जैसा माना जाएगा।
पत्र में कांग्रेस ने सवाल उठाया है कि इस तरह की धमकी राष्ट्रीय सुरक्षा, संवैधानिक मूल्यों और विपक्ष के नेताओं की सुरक्षा के लिए कितनी गंभीर है।
केरल पुलिस ने इस मामले में FIR दर्ज की है। पिंटू महादेव के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की कई धाराओं के तहत कार्रवाई की जा रही है।
कांग्रेस ने इसे एक साजिश कहा है, उनका मानना है कि इस तरह की धमकियां विपक्ष को दबाने के लिए दी जा रही हैं।राहुल गांधी को वर्तमान में जेड प्लस सिक्योरिटी मिली हुई है।