Fact Check
Search

तमिल सिनेमा के ‘थालापति’ विजय अब राजनीति के ‘नेता’ बनने को तैयार

थलापति विजय

तमिल सिनेमा के सुपरस्टार थालापति विजय अब राजनीति में कदम रखने जा रहे हैं।

जानें उनके फिल्मी करियर, सफलता, निजी जीवन और राजनीति में आने की तैयारी।

चेन्नई। तमिल सिनेमा के सुपरस्टार और दर्शकों के बीच “थालापति” (सेनापति) के नाम से मशहूर अभिनेता विजय अब राजनीति के मैदान में उतरने जा रहे हैं। मनोरंजन की दुनिया में तीन दशकों से अधिक समय तक राज करने वाले विजय अब जनता की सेवा के लिए पूरी तरह समर्पित होने की तैयारी में हैं।

22 जून 1974 को जन्मे जोसेफ विजय चंद्रशेखर ने बाल कलाकार के रूप में अपने करियर की शुरुआत की थी। उनके पिता एस.ए. चंद्रशेखर प्रसिद्ध फिल्म निर्देशक हैं, जबकि मां शोभा चंद्रशेखर जानी-मानी गायिका हैं। विजय ने बतौर मुख्य अभिनेता अपने करियर की शुरुआत फिल्म ‘नालया थीरपू’ से की थी, जब उनकी उम्र मात्र 18 वर्ष थी। इसके बाद उन्होंने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा और तमिल फिल्म इंडस्ट्री के सबसे लोकप्रिय सितारों में शामिल हो गए।

उन्होंने ‘शाहजहां’, ‘राजविन परवैयिले’, ‘बीस्ट’, ‘मिन्सरा कन्ना’, ‘लियो’ और ‘GOAT – द ग्रेटेस्ट ऑफ ऑल टाइम’ जैसी फिल्मों में अपने अभिनय से दर्शकों का दिल जीता। खासकर 2023 में रिलीज़ हुई ‘लियो’ ब्लॉकबस्टर साबित हुई। अब वे अपनी अगली फिल्म ‘जन नायकन’ की तैयारी में हैं, जिसे ‘दलपति 69’ भी कहा जा रहा है। यह फिल्म जनवरी 2026 में पोंगल के अवसर पर रिलीज़ होगी। इसके बाद विजय पूरी तरह से राजनीति पर ध्यान केंद्रित करेंगे।

इस फिल्म में बॉबी देओल, पूजा हेगड़े, प्रियामणि, प्रकाश राज, और गौतम वासुदेव मेनन जैसे सितारे भी नज़र आएंगे।

विजय अपनी शानदार अभिनय क्षमता के साथ-साथ लग्जरी लाइफस्टाइल के लिए भी जाने जाते हैं। फीस के मामले में वे सुपरस्टार रजनीकांत को भी पीछे छोड़ चुके हैं। वह एक फिल्म के लिए 65 से 100 करोड़ रुपये तक चार्ज करते हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, उनका कुल नेटवर्थ लगभग 500 करोड़ रुपये से अधिक है।

दर्शकों ने उन्हें “थालापति” का खिताब उनकी मेहनत और समर्पण के चलते दिया। 1994 की हिट फिल्म ‘रसिगन’ के बाद उन्हें पहली बार “इलाया थालापति” यानी “युवा सेनापति” कहा गया था। वहीं 2017 की सुपरहिट फिल्म ‘मर्सल’ के बाद “थालापति” नाम उनके साथ स्थायी रूप से जुड़ गया।

विजय का निजी जीवन भी किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं है। उन्होंने 25 अगस्त 1999 को लंदन में रहने वाली अपनी फैन संगीता से शादी की थी। संगीता पहली बार विजय से उनकी फिल्म की शूटिंग के दौरान मिली थीं, और कुछ मुलाकातों के बाद दोनों एक-दूसरे के करीब आए। आज दोनों का जीवन सुखद और स्थिर है।

Shashwat Srijan

Content Writer

Leave a Comment

Your email address will not be published.