लंदन के टैविस्टॉक स्क्वायर में महात्मा गांधी की प्रतिमा के साथ तोड़फोड़ की घटना हुई।
गांधी जयंती और अंतरराष्ट्रीय अहिंसा दिवस से पहले हुई घटना, पुलिस ने जांच शुरू की
भारतीय मिशन ने कहा – यह सिर्फ तोड़फोड़ नहीं, गांधी की विरासत पर हमला है
लंदन के टैविस्टॉक स्क्वायर में स्थापित महात्मा गांधी की प्रतिमा के साथ तोड़फोड़ की घटना सामने आई है। यह घटना गांधी जयंती और अंतरराष्ट्रीय अहिंसा दिवस से कुछ दिन पहले हुई है। जानकारी के मुताबिक, प्रतिमा के चबूतरे पर कुछ आपत्तिजनक शब्द भी लिखे गए हैं।
भारतीय उच्चायोग ने इस घटना की कड़ी निंदा करते हुए कहा है कि यह सिर्फ तोड़फोड़ नहीं, बल्कि गांधी जी की विरासत और अहिंसा के संदेश पर हमला है। उच्चायोग ने सोशल मीडिया पर बयान जारी करते हुए लिखा, “हम इस कृत्य से बेहद दुखी हैं। यह घटना अंतरराष्ट्रीय अहिंसा दिवस से पहले हुई है और गांधी जी के विचारों पर सीधा प्रहार है।”
भारतीय मिशन ने बताया कि स्थानीय अधिकारियों को तुरंत सूचना दे दी गई है और उनकी टीम घटनास्थल पर मौजूद है। स्मारक को जल्द से जल्द ठीक कराने के लिए प्रयास किया जा रहा है।
गौरतलब है कि हर साल 2 अक्टूबर को लंदन स्थित इस स्मारक पर पुष्पांजलि अर्पित की जाती है और गांधी जी के प्रिय भजन गाए जाते हैं। संयुक्त राष्ट्र ने इस दिन को अंतरराष्ट्रीय अहिंसा दिवस के रूप में नामित किया है।
टैविस्टॉक स्क्वायर में बनी यह कांस्य प्रतिमा 1968 में अनावरण की गई थी। इसे इंडिया लीग के सहयोग से स्थापित किया गया था और यह गांधी जी के उन दिनों की याद दिलाती है जब वे पास के विश्वविद्यालय में कानून की पढ़ाई कर रहे थे।
स्थानीय पुलिस और अधिकारियों ने मामले की जांच शुरू कर दी है। मेट्रोपॉलिटन पुलिस ने कहा है कि वह तोड़फोड़ करने वालों की पहचान करने और दोषियों को पकड़ने के लिए आवश्यक कदम उठा रही