बरेली में ‘I Love Muhammad’ विवाद, जुमे की नमाज़ के बाद हुड़दंग पर हुआ लाठीचार्ज

बरेली : शुक्रवार को बरेली में बड़ा बवाल हो गया। जुमे की नमाज़ के बाद ‘I Love Muhammad’ विवाद से जुड़े प्रदर्शन ने हिंसक रूप ले लिया। प्रदर्शनकारियों ने पत्थरबाजी की जिसके बाद पुलिस ने लाठीचार्ज किया और इलाके में तनाव फैल गया।
कैसे शुरू हुआ प्रदर्शन?
स्थानीय मुस्लिम समुदाय के कुछ लोग मौलाना तौकीर रज़ा की अपील पर इस्लामिया ग्राउंड की ओर मार्च कर रहे थे। नमाज़ के बाद बड़ी संख्या में लोग सड़कों पर उतरे और उसी स्थान तक पहुंचने की जिद की। जब पुलिस ने उन्हें रोका तो प्रदर्शनकारियों ने नारेबाजी और पत्थरबाजी शुरू कर दी।
स्थिति बिगड़ने पर पुलिस ने लाठीचार्ज किया, जिससे भगदड़ मच गई। हालात काबू करने के लिए अतिरिक्त पुलिस बल तैनात करना पड़ा। प्रदर्शन की अगुवाई करने वाले मौलाना तौकीर रज़ा को हिरासत में लिया गया। वे इत्तेहाद-ए-मिल्लत काउंसिल (IMC) के अध्यक्ष हैं। गौरतलब है कि उन पर 2010 के बरेली दंगों से जुड़े आरोपों की सुनवाई भी पहले से चल रही है।
कानपुर से शुरू हुआ विवाद
5 सितंबर को कानपुर में “I Love Muhammad” लिखा एक बोर्ड लगाया गया था। इस पर हिंदू संगठनों ने आपत्ति जताई और मामला तूल पकड़ गया। पुलिस ने बोर्ड लगाने वालों पर केस दर्ज किया। इसके बाद “I Love Mahadev” और “I Love Mahakal” के पोस्टर भी लगाए जाने लगे।
गुजरात में गरबा के दौरान बवाल
गांधीनगर के देहगाम इलाके के बहियल गांव में नवरात्रि के दौरान गरबा पंडाल में भी हंगामा हुआ। आरोप है कि “I Love Muhammad” के नारे लगाते हुए कुछ लोगों ने पथराव और आगज़नी कर दी। कई गाड़ियों के शीशे टूटे और दुकानों में आग लगी। पुलिस ने हालात काबू में करने के लिए कड़ी मशक्कत की और अतिरिक्त बल तैनात किया।
मुंबई में गरबा पंडालों तक पहुंचा विवाद
मुंबई के आरे कॉलोनी के एक पंडाल में महिलाओं और युवतियों ने “I Love Mahadev” पोस्टर लेकर प्रदर्शन किया। बताया गया कि यह “I Love Muhammad” विवाद के जवाब में चलाए गए कैंपेन का हिस्सा था।
इंदौर में बैनर से विवाद
मध्यप्रदेश के इंदौर के चंदन नगर इलाके में “I Love Muhammad” के बैनर लगाए गए थे। विश्व हिंदू परिषद (VHP) ने इसका विरोध किया और कहा कि हिंदू बहुल इलाकों में ऐसे बैनर लगाकर माहौल बिगाड़ने की कोशिश हो रही है। शिकायत के बाद पुलिस ने बैनर हटवा दिए।
कर्नाटक में पथराव
कर्नाटक के दावणगेर में भी “I Love Muhammadia” फ्लेक्स बोर्ड पर विवाद हुआ। यहां दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए और पथराव की घटना हुई।
क्या ये समान नागरिक संहिता लागू करने का वक्त नहीं- दिल्ली हाई कोर्ट , क्या है इस बयान के मायने
क्या चुनाव नतीजों का खेल बदलेगा , EVM से खुलेगा पोस्टल बैलेट का राज