Search

अमेरिका ने फिर फोड़ा टैरिफ बम, अब दवाइयों पर लगेगा 100% टैक्स 

अमेरिका ने लगाया दवाइयों पर 100% टैक्स

अमेरिका फर्स्ट नीति के तहत 1 अक्टूबर से दवाइयों पर 100% आयात टैक्स लागू होगा।

जानें ट्रंप के इस फैसले का भारत की फार्मा कंपनियों और जेनरिक दवाओं पर असर।

 

अमेरिका फर्स्ट नीति के तहत ट्रंप ने दवाइयों पर लगाया 100% टैक्स

 

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बड़ा बम फोड़ दिया है। दुनिया उन्हें अब टैरिफ ट्रंप बुलाने लगी है। ट्रंप ने अब दवाइयों पर 100% का टैक्स लगा दिया, ये टैक्स 1 अक्टूबर से लागू कर दिया जाएगा। ट्रंप का दवाइयों पर इस तरह टैक्स बढ़ा देने से फार्मा कंपनियों को बड़ा झटका लगा है, टैक्स बढ़ाने की जानकारी राष्ट्रपति ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट पर दी।

 

डोनाल्ड ट्रंप ने अपने पोस्ट पर लिखते हुए बताया कि अमेरिका फर्स्ट नीति के तहत उन सभी दवाओं पर 100% का टैक्स लगाया जा रहा है जो यहां नहीं बनती है, चाहे वो दवाइयां ब्रांडेड हो या पेंटेड।

 

किसको मिलेगी छूट

ट्रंप ने दवाइयों में छूट पर लिखते हुए बताया कि, यह टैरिफ तभी माफ होगा जब कंपनिया अमेरिका के अंदर अपना मैन्युफैक्चरिंग प्लांट का निर्माण शुरू करेंगी, आगे उन्होंने बताया कि ब्रेकिंग ग्राउंड या अंडर कंस्ट्रक्शन को ही निर्माण माना जाएगा इतना ही नहीं उन्होंने आगे कहा कि किचेन कैबिनेट, बाथरूम वैनिटी पर 50% , और भारी ट्रकों पर 25% का आयात टैरिफ लगेगा।

 

ट्रंप ने क्या लिखा पोस्ट में

 

ट्रंप ने अपने पोस्ट में लिखते हुए कहा कि 1 अक्टूबर 2025 से हम किसी भी ब्रांडेड या पेंटेड दवा उत्पाद पर 100% टैरिफ लगाएंगे तब तक जारी रहेगा जब तक वो दवा कम्पनियां अपना मैन्युफैक्चरिंग प्लांट अमेरिका में नहीं लगा लेती।

 

भारत पर इसका असर कैसा होगा

 

विशेषज्ञों के मुताबिक भारतीय दवाओं के लिए अमेरिका एक बड़ा बाजार है, उनका मानना है कि सस्ती जेनरिक दवाओं के क्षेत्र में भारत का बड़ा योगदान है। साल 2024 में भारत ने अमेरिका में 31,624 करोड़ रुपए यानी कि 3.64 अरब डॉलर की दवाइयों का निर्यात किया था, वहीं 2025 की पहली छमाही में भारत का निर्यात 32,505 करोड़ रुपये (3.6 अरब डॉलर) है। भारत कि डॉ रेड्डीज, सन फार्मा, ल्यूपिन और अरबिंदो जैसी बड़ी कंपनिया अमेरिका में सस्ती कीमत वाली जेनरिक दवाइयों के बाजार बड़ा भूमिका निभाती है। ट्रंप के इस दवा टैरिफ से इन कंपनियों का तगड़ा झटका लग सकता है।

admin

Hi I am admin

Leave a Comment

Your email address will not be published.