Fact Check
Search

क्या है किडनी दान विवाद जिस पर रोहिणी आचार्य ने पलटवार कर दी, राजनीति से संन्यास की चुनौती

रोहिणी आचार्य

लालू परिवार विवाद: रोहिणी आचार्य ने दिया चुनौती, साबित करो मैं झूठी हूँ या राजनीति से संन्यास

रोहिणी आचार्य ने सोशल मीडिया पर कहा– जो लोग आरोप लगा रहे हैं कि उन्होंने अपने पिता को किडनी दान नहीं की, उन्हें साबित करना होगा।

 

राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के परिवार में विवाद और गहराता जा रहा है। इस बार उनकी बेटी रोहिणी आचार्य ने सोशल मीडिया पर बड़ा बयान दिया है। तेजस्वी यादव के कुछ समर्थकों ने यह दावा किया था कि रोहिणी ने अपने पिता को किडनी दान नहीं की है। इस आरोप से नाराज़ होकर रोहिणी ने खुली चुनौती दी है।

रोहिणी ने कहा कि “जिन लोगों की मानसिकता गंदी है और जो ऐसा दुष्प्रचार कर रहे हैं, वे यह साबित करें कि उन्होंने किसी के साथ पक्षपात किया है या यह झूठ है कि उन्होंने अपने पिता को किडनी दान की है। अगर ऐसा साबित हो जाए तो वह राजनीति और सार्वजनिक जीवन से हमेशा के लिए संन्यास ले लेगी।”

उन्होंने साफ कहा कि ” यह झूठ फैलाने वाले सिर्फ उनकी छवि खराब करना चाहते हैं अगर ये लोग अपना आरोप साबित नहीं कर सके तो उनमें इतना साहस होना चाहिए कि वे सार्वजनिक तौर पर उनसे और देश की हर मां-बहन-बेटी से माफी मांगें।”

रोहिणी ने अपने पोस्ट में लिखा कि ” किसी महिला के बारे में अपमानजनक और झूठी बातें करना बहुत शर्मनाक है। उन्होंने कहा कि अगर झूठ बोलने वाले लोग साबित नहीं कर पाए कि उन्होंने किडनी दान नहीं की है, तो उन्हें आगे से यह वादा करना होगा कि वे कभी भी किसी भी मां-बहन-बेटी के सम्मान के साथ खिलवाड़ नहीं करेंगे।”

लालू परिवार में पहले से ही राजनीति को लेकर खींचतान बनी हुई है और अब यह विवाद और तेज हो गया है। तेजस्वी यादव के समर्थकों की टिप्पणियों पर रोहिणी की यह कड़ी प्रतिक्रिया बताती है कि परिवार के भीतर मतभेद लगातार बढ़ रहे हैं।

Anushka Pandey

Content Writer

Anushka Pandey as a Anchor and Content writer specializing in Entertainment, Histroical place, and Politics. They deliver clear, accurate, and engaging content through a blend of investigative and creative writing. Bagi brings complex subjects to life, making them accessible to a broad audience.

Leave a Comment

Your email address will not be published.