Search

‘हमारे नेता प्रतिपक्ष जवान बहन को भी चौराहे पर चुंबन करते हैं’ – कैलाश विजयवर्गीय 

‘हमारे नेता प्रतिपक्ष जवान बहन को भी चौराहे पर चुंबन करते हैं’ – कैलाश विजयवर्गीय

कैलाश विजयवर्गीय का राहुल गांधी पर बयान

 

शाजापुर। मध्यप्रदेश के नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने गुरुवार को शाजापुर में आयोजित भाजपा संगोष्ठी में कांग्रेस नेता और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी पर सीधा हमला बोला। विजयवर्गीय ने राहुल गांधी के तौर-तरीकों को भारतीय संस्कृति के खिलाफ बताया और कहा—

“हमारे नेता प्रतिपक्ष जवान बहन को भी चौराहे पर चुंबन करते हैं। जबकि हमारी संस्कृति में तो बहन के घर का पानी तक नहीं पीते। मेरे पिताजी घर से पानी का लौटा तक लेकर जाते थे। पर ये चुंबन करते हैं। मैं आपसे पूछना चाहता हूं, आप में से कौन है जो अपनी जवान बहन-बेटी को बीच चौराहे पर चुंबन करता है? ये संस्कारों का अभाव है, ये विदेशी संस्कृति के संस्कार हैं।”

भारतीय संस्कृति पर जोर

कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि भारत की संस्कृति में बहन-बेटी के प्रति सम्मान सर्वोपरि है, और इस तरह की हरकतें भारतीय परंपरा और संस्कारों से मेल नहीं खातीं।

कांग्रेस ने दी तीखी प्रतिक्रिया

विजयवर्गीय के बयान पर कांग्रेस ने तीखी प्रतिक्रिया दी। मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी प्रमुख जीतू पटवारी ने कहा—

“नवरात्रि जैसे पवित्र अवसर पर मंत्री जी भाई-बहन के पवित्र रिश्ते पर ऐसी टिप्पणी कर रहे हैं। राजनीति के लिए लाख विषय हो सकते हैं, लेकिन कम से कम भाई-बहन के रिश्ते को इसमें ना घसीटें। माता रानी उन्हें सद्बुद्धि दें।”

बयान की पृष्ठभूमि

दरअसल, राहुल गांधी कई बार अपनी बहन प्रियंका गांधी वाड्रा के साथ सार्वजनिक कार्यक्रमों में नजर आते हैं। कई तस्वीरें और वीडियो वायरल हो चुके हैं जिनमें राहुल अपनी बहन को गले लगाते या माथे पर चूमते दिखाई दिए हैं। विजयवर्गीय का बयान इन्हीं घटनाओं की ओर इशारा करता है।

admin

Hi I am admin

Leave a Comment

Your email address will not be published.